सुशांत सिंह राजपूत सुसाउड केस में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, अब सुशांत के पिता के के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने उनके बेटे के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाउड केस में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, अब सुशांत के पिता के के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने उनके बेटे के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने सुशांत की जिंदगी को सीमित कर दिया था। वो बिना उनकी इजाजत के कोई काम नहीं कर पाते थे। बात ना मानने पर रिया सुशांत को मेडिकल रिपोर्ट मीडिया को देने की धमकी भी दिया करती थीं। ऐसे में इस बड़े खुलासे के बाद बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा कि अब आखिरी रास्त सिर्फ सीबीआई जांच का ही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुब्रमण्यन स्वामी ने किया ट्वीट

सुशांत के पिता द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने एक बार फिर सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर बिहार पुलिस सच में सुशांत सिंह राजपूत की अप्राकृतिक मृत्यु की जांच करने के लिए गंभीर है तो इसके लिए सीबीआई जांच के सिवाय कोई और ऑप्शन नहीं है क्योंकि दो राज्य की पुलिस एक ही जुर्म की जांच नहीं कर सकती हैं।'

बता दें कि इससे पहले सुब्रमण्यन स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच किए जाने की मांग की थी। उन्होंने सुशांत के फैन्स से भी अपील की थी कि जिन्हें भी सुशांत के निधन पर शक है अपने इलाके के सांसदों को लिखें और पीएम से सीबीआई जांच की मांग करें।