सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब एक नया खुलासा हुआ है कि उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाना चाहती थीं। सुशांत के केस की गुत्थी हर दिन सुलझने की बजाय उलझती हुई नजर आ रही है। रिया को लेकर ये खुलासा उनकी कॉल डिटेल के आने के बाद पता चला है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब एक नया खुलासा हुआ है कि उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाना चाहती थीं। सुशांत के केस की गुत्थी हर दिन सुलझने की बजाय उलझती हुई नजर आ रही है। रिया को लेकर ये खुलासा उनकी कॉल डिटेल के आने के बाद पता चला है। वो उन्हें बीमारी का डर दिखाकर मेंटल हॉस्पिटल भेजना चाहती थीं। ये बात तब सामने आई जब सुशांत इस साल जनवरी में 20-24 फरवरी के बीच चंडीगढ़ गए थे और वो वहां पर कुछ वक्त अपनी बहन के साथ गुजारना चाहते थे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि महज 5 दिनों के दौरान ही रिया ने उन्हें तकरीबन 25 कॉल्स किए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस जगह जाना चाहते थे सुशांत 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सुशांत अपनी बहनों के साथ चंडीगढ़ और फिर हिमाचल जाना चाहते थे। लेकिन, रिया ने उन्हें ब्लैकमेल करके रोक लिया था। सुशांत ने रिया और उनके परिवार के बारे में अपनी बहनों को बताया था। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में एक बात और भी सामने आ रही है कि सुशांत मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में कहीं रहना चाहते थे। 

मेंटल हॉस्पिटल भेजना चाहती थीं रिया

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सुशांत ने नवंबर और दिसंबर में नए नंबर से बहन को कॉल करके मदद मांगी थी। सुशांत ने कहा था कि रिया और उनका परिवार उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भेजने की कोशिश कर रहा है। वह मेंटल हॉस्पिटल नहीं जाना चाहते हैं।

सुशांत के पिता ने रिया पर लगाए ये गंभीर आरोप 

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में रिया और उसके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने रिया पर आरोप लगाए थे कि उनकी नजर सुशांत के पैसे पर थी और उसके अकाउंट से करोड़ों रुपए का हेरफेर किया गया है। रिया पर ये भी आरोप है कि उन्होंने सुशांत को ब्लैकमेल किया और आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। इस मामले में सीबीआई जांच शुरू करने वाली है। वहीं, ईडी ने भी रिया को समन जारी कर दिया है।