स्वरा भास्कर के कमेंट्स पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। इसके बाद ट्विटर पर #swaraAunty ट्रेंड करने लगा।

मुंबई. स्वरा भास्कर अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाकी से समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं और कई मौकों पर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। अब वो किसी बयान के कारण नहीं बल्कि एक 4 साल बच्चे पर भद्दे कमेंट्स करने पर ट्रोल हुई हैं। दरअसल, ट्विटर पर स्वरा एक इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुराना किस्सा शेयर करते हुए बच्चे को लेकर उस पर भद्दे कमेंट्स करती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चे के आंटी कहने पर भड़कीं एक्ट्रेस

दरअसल, हाल ही में स्वरा भास्कर 'सन ऑफ एबिश शो' के एपिसोड में नजर आईं। शो में स्वरा के साथ कॉमेडियन कुणाल कामरा भी मौजूद थे। इस दौरान एबिश के साथ बातचीत में स्वरा ने एक चार साल के मासूम के लिए भद्दे शब्दों को प्रयोग किया। वीडियो में एबिश से बात करते हुए स्वरा ने एक किस्से को याद कर बताया कि कैसे एक चार साल के बच्चे ने उन्हें आंटी कह दिया था। इसके बाद स्वरा ने उस बच्चे के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर बात की है। अब वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। 

Scroll to load tweet…

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स 

स्वरा भास्कर के कमेंट्स पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। इसके बाद ट्विटर पर #swaraAunty ट्रेंड करने लगा। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, 'शायद उस बच्चे ने प्यार से स्वरा को आंटी कहा होगा लेकिन उसने उस मासूम बच्चे को गंदे शब्दों के साथ गाली देना गलत बात है।' दूसरे ने लिखा, 'चार साल के बच्चे को अपमानजनक शब्द कहकर संबोधित करना किस प्रकार का मजाक हैं। अपने प्रोग्राम के लिए कुछ नियम बनाओं और स्वरा आंटी को बड़ा वाला नमस्ते।' इसी तरह से लोग एक्ट्रेस को लताड़ते दिखाई दे रहे हैं। 

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…