स्वरा भास्कर (Swara Bhaker) के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और स्क्रीन राइटर हिमांशु शर्मा (Himanshu Sharma) ने राइटर कनिका ढिल्लन (Kanika Dhillon) से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई। कनिका ने सगाई की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

मुंबई। स्वरा भास्कर (Swara Bhaker) के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और स्क्रीन राइटर हिमांशु शर्मा (Himanshu Sharma) ने राइटर कनिका ढिल्लन (Kanika Dhillon) से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई। कनिका ने सगाई की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में कनिका जहां यलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं हिमांशु कुर्ते-पजामे और जैकेट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि हिमांशु और कनिका दोनों ने ही कई बेहतरीन फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

फोटो शेयर करते हुए कनिका ने लिखा- #Famjam and more.. with #himanshusharma. बता दें कि कनिका और हिमांशु ने एक-दूसरे को सालभर डेट करने के बाद सगाई का फैसला किया। हिमांशु से पहले कनिका की शादी फिल्ममेकर प्रकाश कोवलामुडी से हुई थी। हालांकि, अगस्त 2019 में दोनों अलग हो गए। वहीं हिमांशु एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में इन्होंने भी अपने रिश्ते को खत्म कर लिया। 

बता दें कि हिमांशु शर्मा ने तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और रांझणा जैसी फिल्में लिखी हैं। वहीं कनिका ढिल्लन अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' की राइटर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ, जजमेंटल है क्या और गिल्टी जैसी फिल्में भी लिखी हैं। तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म हसीन दिलरुबा भी कनिका ने ही लिखी है।