आलिया-रणबीर ने 14 अप्रैल को शादी कर ली। दोनों की शादी 4 पंडितों ने मिलकर वास्तु में संपन्न कराई। मामा रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए करीना कपूर के दोनों बेटे तैमूर और जेह भी पहुंचे।

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज (14 अप्रैल) से हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। दोनों ने पाली हिल स्थित बंगले वास्तु में 7 फेरे लिए। मामा रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए करीना के दोनों बेटे तैमूर और जेह भी पहुंचे। इस दौरान जेह की एक फोटो सामने आई, जिसमें वो मम्मी करीना के साथ खेलते दिख रहे हैं। इस दौरान जेह लाइट पिंक कुर्ते और व्हाइट पजामे में दिख रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तैमूर भी शादी में पापा सैफ के साथ पहुंचे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामा रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने लाइट पिंक कुर्ता और सफेद पायजामा पहना। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग स्नीकर्स भी पहने। तैमूर के हाथों में एक बड़ा-सा मोबाइल भी दिखा। कुल मिलाकर मामा की शादी में तैमूर का अंदाज बिल्कुल नवाबों वाला था। बता दें कि रणबीर कपूर की शादी में करीना-सैफ (Kareena-Saif) और उनके दोनों बच्चे मैचिंग ड्रेस में नजर आए। सभी ने लाइट पिंक और व्हाइट कलर मैच किया। 

View post on Instagram

शादी में भट्ट-कपूर फैमिली समेत शामिल हुए ये सेलेब्स : 
रणबीर-आलिया (Ranbir-Alia) की शादी शाम 4 बजे से वास्तु में शुरू हुई। इसके लिए भट्ट फैमिली से महेश भट्ट, सोनी राजदान, पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और राहुल भट्ट पहुंचे। वहीं कपूर फैमिली से रणधीर कपूर बबिता, रीमा जैन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, शशि कपूर के दोनों बेटे करण और कुणाल कपूर, दिवंगत शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी, बेटी कंचन और दामाद केतन देसाई नजर आए। 

फिल्म इंडस्ट्री से पहुंचे ये सेलेब्स : 
आलिया-रणबीर (Alia-Ranbir Marriage) की शादी में करण जौहर, अयान मुखर्जी, लव रंजन, आकांक्षा रंजन कपूर, अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा भी शादी में शामिल हुईं। बता दें कि शादी में महेश भट्ट के छोटे भाई मुकेश भट्ट और उनकी फैमिली नजर नहीं आई। 

ये भी पढ़ें :

PHOTOS: इधर आलिया-रणबीर की शादी से पहले रोशनी में नहाया RK स्टूडियो, उधर सजधज कर यहां पहुंचीं नीतू कपूर
बेटे रणबीर कपूर की शादी की खुशी में कार में ही नाचने लगीं नीतू सिंह, दूल्हे की बहन-भांजी का दिखा स्वैग
आलिया-रणबीर की मेहंदी में सजधज कर पहुंचीं कपूर सिस्टर्स, यलो में करिश्मा तो व्हाइट में खूबसूरत लगीं करीना