बता दें कि 'कुली नंबर वन' 1995 में इसी नाम से आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म का ही रीमेक है। फिल्म में वरुण के अपोजिट सारा अली खान काम कर रही हैं। 

मुंबई। वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'कुली नं. 1' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में पुणे के पास उनकी फिल्म का एक स्टंट सीन फिल्माया गया, जिसके दौरान वरुण बड़ी मुसीबत में फंस गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्टंट सीन में वरुण को गहरी खाई में चट्टान से लटक रही एक कार में बैठकर क्लोजअप शॉट देने थे, लेकिन शूटिंग के दौरान कार के दरवाजे जाम हो गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वरुण धवन के कार में फंसने के बाद सेट पर अफरातफरी मच गई। सेट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की जद्दोजहद शुरू की, लेकिन कार खाई में लटक रही थी, ऐसे में वरुण को बाहर निकालना आसान नहीं था। हालांकि कुछ देर बाद एक स्टंट को-ऑर्डिनेटर को बुलाया गया और उन्होंने वरुण को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। पूरे ऑपरेशन के दौरान वरुण चुपचाप कार में बैठे रहे। 

View post on Instagram

शूटिंग से पहले कई बार हुई थी रिहर्सल : 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग से पहले स्टंट को-ऑर्डिनेटर्स की देखरेख में कई बार सीन की रिहर्सल की गई थी। यहां तक कि फिल्म के डायरेक्टर और वरुण के पापा डेविड धवन ने खुद जाकर सभी सुरक्षा मानकों की जांच की थी। 

बता दें कि 'कुली नंबर वन' 1995 में इसी नाम से आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म का ही रीमेक है। फिल्म में वरुण के अपोजिट सारा अली खान काम कर रही हैं। फिल्म अगले साल 1 मई को रिलीज होगी।