मारियो ने 2017 में कैटरीना कैफ का  टॉवल में हॉट फोटोशूट किए थे। इस तस्वीर की काफी चर्चा भी हुई थी। उन्हें कपल ने वेडिंग में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। मारियो की मुलाकात बॉलीवुड अभिनेत्री से एक पार्टी में हुई थी। 

मुंबई. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal-Katrina Kaif) की शादी के दिन नजदीक आ गए हैं। रॉयल वेडिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। शादी समारोह में कौन-कौन से गेस्ट शिरकत करेंगे इसकी लिस्ट ना सिर्फ बन गई है, बल्कि रहने के शानदार अरेंजमेंट भी किए गए हैं। खबर है कि कैटरीना और विक्की की खुशी में शामिल होने के लिए पेरू के सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो ( Mario Testino) बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2017 में कैट का किया था फोटोशूट

मारियो टेस्टिनो अभिनेत्री के खास दोस्त हैं। इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मारियो ने 2017 में कैटरीना कैफ का टॉवल में हॉट फोटोशूट किए थे। इस तस्वीर की काफी चर्चा भी हुई थी। उन्हें कपल ने वेडिंग में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। माना जा रहा है कि वो इस वेडिंग में शिरकत करेंगे और अपने कैमरे से दूल्हा-दुल्हन की खूबसूत तस्वीरें भी निकालेंगे। रिपोर्ट की मानें तो मारियो की मुलाकात बॉलीवुड अभिनेत्री से एक पार्टी में हुई थी। 

View post on Instagram

शाहरुख खान भी शादी में करेंगे शिरकत

इसके अलावा बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन के साथ इस शादी में शिरकत कर सकते हैं। हालांकि 'जब तक है जान' फेम अपने हीरोइन की खुशियों में ज्यादा देर मौजूद नहीं रहेंगे। शूटिंग की वजह से वो थोड़ी देर में शादी में शामिल होकर लौट जाएंगे। बताया जा रहा है इस विवाह में 200 मेहमान शामिल होंगे। 

इवेंट कंपनियां आकिरी रिहर्सल में बिजी 

राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थिति सिक्स सेंस फोर्ट रिजॉर्ट ये कपल सात फेरे लेंगे। इसे लेकर अलग-अलग इवेंट कंपनियां आखिरी रिहर्सल कर रही है। ताकि किसी भी तरह की कोई कमी शादी में ना रह जाए। शादी का जश्न 7 से 9 दिसंबर तक चलने वाला है।

हिंदू रीति रिवाज से होगी शादी 

पिंकविला के हवाले से बताया गया है कि 9 दिसंबर की शाम को कैट हिंदू रीति रिवाज के साथ विक्की कौशल के साथ सात फेरे लेंग। कैटरीना और विक्की की टीमें हवाई टिकट की बुकिंग और अपने बड़े दिन के लिए आने वाले सभी मेहमानों के लिए रहने का प्रबंधन करने में बिजी है। 

कपल करेंगे कोर्ट मैरेज 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान के अपने वेडिंग फंक्शन के लिए रवाना होने से पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। दोनों स्टार्स इस वक्त अपनी शादी की तैयारियों के साथ-साथ फिल्मों में भी बिजी हैं। ऐसा लग रहा है कि अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से ये कपल शादी के बाद भी बिजी रहेगा।

और पढ़ें:

ANTIM FIRST DAY COLLECION: पहले ही दिन फिसड्डी साबित हुई SALMAN KHAN की फिल्म, कमा पाई सिर्फ इतने करोड़

Madonna ने शेयर की बेहद रिवीलिंग तस्वीरें, इंस्टाग्राम ने हटाया, सिंगर ने फिर Photos पोस्ट कर कही ये बात

katrina kaif अपनी होने वाली सास के साथ बिता रहीं क्वालिटी टाइम, शादी की तैयारी में ले रही उनसे मदद