बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) गर्लफ्रेंड नंद‍िता महतानी (Nandita Mehtani) को डेट कर रहे थे। अब ऐसी खबरें हैं कि दोनों ने सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली है। कपल हाल ही में ताजमहल देखने पहुंचा। यहां दोनों एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) गर्लफ्रेंड नंद‍िता महतानी (Nandita Mehtani) को डेट कर रहे थे। अब ऐसी खबरें हैं कि दोनों ने सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली है। कपल हाल ही में ताजमहल देखने पहुंचा। यहां दोनों एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान नंदिता के हाथों में रिंग भी नजर आई। वहीं नेहा धूपिया ने विद्युत जामवाल और नंद‍िता महतानी की एक फोटो शेयर करते हुए दोनों को बधाई भी दी है। नेहा धूपिया द्वारा कपल को बधाई देने के बाद इसमें कोई शक नहीं कि कपल ने इंगेजमेंट कर ली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

विद्युत जामवाल और नंद‍िता ने ताजमहल और उसके आसपास कई तस्वीरें क्लिक कीं। इस दौरान विद्युत जहां व्हाइट ड्रेस में दिखे वहीं नंदिता व्हाइट टॉप के साथ फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट में नजर आईं। दोनों ने एक-दूजे हाथ थामकर फोटो खिंचाई। बता दें कि विद्युत ने इसी साल जनवरी में नंद‍िता महतानी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। 

इससे पहले नंद‍िता महतानी ने विद्युत जामवाल को बतौर को-प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म के लिए बधाई दी थी। नंदिता ने लिखा था- बधाई हो V!कामयाबी, प्यार और गुड लक तुम्हें और तुम्हारी टीम को। इसपर विद्युत ने रिप्लाई करते हुए कहा था- धन्यवाद नंदी बेबी। 

कौन हैं नंदिता महतानी : 
नंदिता महतानी फैशन डिजाइनर हैं। वो करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पहली पत्नी भी रही हैं। नंदिता महतानी को तलाक देने के बाद ही संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से शादी की थी। करीब 5 साल के शादीशुदा रिश्ते के बाद संजय और नंदिता ने 2002 में तलाक लिया था। इसके बाद 2003 में संजय कपूर ने करिश्मा से शादी की थी। इनका रिश्ता 2016 में खत्म हुआ था।