वंदे भारत ट्रेन में अत्याधुनिक सीट लगाई जाने वाली है। इन सीटों को यात्री अपनी सुविधा के अनुसार 180 डिग्री तक घुमा सकेंगे। टाटा स्टील इन सीटों का निर्माण कर रही है। इन सीटों की और भी कई खासियत हैं। 

बिजनेस डेस्कः वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) देश की अत्याधुनिक ट्रेन है। भारतीय रेलवे की इस बेहद खास ट्रेन में बेहद खास तरह की सीटें लगाई जाने वाली हैं। देश में पहली बार किसी ट्रेन में यह सीटें लगाई जाएंगी। यह सीटें अपनी तरह की अब तक की सबसे बेहतर सुविधायुक्त होंगी। इन सीटों को तैयार करने की जिम्मेदारी टाटा स्टील कंपनी लिमिटेड (Tata Steel ltd.) को दी गई है। टाटा स्टील कंपनी इन सीटों की डिलिवरी सितंबर से शुरू कर देगी। देश में यह पहली बार होगा, जब इस तरह की सीट लगाई जाएंगी. यह सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीटों के लिए 145 करोड़ रुपए का आर्डर 
जानकारी दें कि वंदे भारत ट्रेन पहले से ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसके लिए यह देशभर में फेमस ट्रेन भी है। इन सुविधाओं में एक और सुविधा एड हो रही है। इस ट्रेन को देश की पहली अत्याधुनिक सीटें मिलने जा रही हैं। टाटा स्टील के उपाध्यक्ष देवाशीष भट्टाचार्य ने बताया कि कंपनी के कंपोजिट प्रभाग को वंदे भारत एक्सप्रेस की 22 ट्रेनों के लिए सीटें मुहैया कराने का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर का मूल्य करीब 145 करोड़ रुपए है।

वंदे भारत में लगने वाली सीटों की खासियत
वंदे भारत ट्रेन को मिलने जा रही देश की पहली अत्याधुनिक सीटों की कई खासियत हैं. सबसे पहली बात तो यह कि ये सीटें खास तौर पर डिजाइन की गई हैं। इन सीटों को यात्री अपनी सुविधा के अनुसार 180 डिग्री तक घुमा सकते हैं। विमानों में जिस तरह की सीटों को आरामदायक बनाया जाता है, वैसे ही इसमें भी सुविधाएं हैं। ये सीट फाइबर रिइंफोर्स्ड पॉलिमर (एफआरपी) की बनी होंगी। इस कारण इन सीटों का रखरखाव लागत काफी कम हो जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी इसमें खास ख्याल रखा गया है। इन सीटों की भारत में पहली बार आपूर्ति होगी। 

सीटों की डिमांड एक साल में होगी पूरी
टाटा से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर से इन सीटों की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वहीं 20 ट्रेनों की सीटों का ऑर्डर एक साल में पूरी की जाएगी। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन को घर के लेवल पर विकसित किया गया है। वंदे भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसे देश की सबसे तेज ट्रेनों में से एक कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Train Cancelled Today: भारतीय रेलवे ने 1 अगस्त को रद्द किए 138 ट्रेन, ऐसे चेक करें रनिंग स्टेटस