137 दिन के बाद मंगलवार से देश में फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा होना शुरू हुआ है। ऐसे में आम लोगों को समझना काफी जरूरी है कि आखिर वो अपने शहर में 100 रुपए का पेट्रोल पर कितना टैक्स चुका रहे हैं।

बिजनेस डेस्क। लगातार दो दिनों से फ्यूल प्राइस में इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के चारों महानगरों में दो दिनों में पेट्रोल की कीमत में डेढ़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। जिसकी वजह से मुंबई में पेट्रोल के दाम 111 रुपए प्रति लीटर को पार गए हैं। साथ ही उन राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार पहंच गए हैं, जहां पर नवंबर में टैक्स कटौती के बाद दाम नीचे आ गए थे। क्या आप जानते हैं कि आपको अपने राज्य अपने पेट्रोल पर कितना टैक्स चुकाना पड़ रहा है? देश के सात राज्य ऐसे हैं जहां पर अगर आप 100 रुपए का पेट्रोल खरीदते हैं तो 50 रुपए या उससे ज्यादा का टैक्स शामिल होता है। जबकि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो आम जनता को 100 रुपए के पेट्रोल के भुगतान में 35 रुपए से लेकर 53 रुपए तक टैक्स का चुकाना पड़ता है।

इन राज्यों में 50 रुपए से ज्यादा देते हैं पेट्रोल पर टैक्स
जिन राज्यों में 100 रुपए के पेेट्रोल की खरीद पर 50 रुपए या उससे ज्यादा का भुगतान आम लोग करते हैं उनकी संख्या 7 है। सबसे ज्यादा पेट्रोल पर टैक्स महाराष्ट्र के लोग भुगतान करते हैं। अगर महाराष्ट्र के लोग 100 रुपए का पेट्रोल खरीदते हैं तो उसमें 52.5 रुपए टैक्स का शामिल होता है, जिसमें सेंट्रल और स्टेट टैक्स दोनों मिले हुए हैं। वहीं आंध्रा प्रदेश में 100 रुपए 52.40 रुपए टैक्स है। जबकि तेलंगाना में 51.6 रुपए का टैक्स शामिल है। मध्यप्रदेश में 50.6 रुपए, राजस्थान में 50.8 रुपए, केरल में 50.2 रुपए और बिहार में 100 रुपए का पेट्रोल खरीदने पर 50 रुपए टैक्स भरना होता है।

100 रुपए के पेट्रोल पर किस कितना टैक्स

राज्य100 रुपए के पेट्रोल कितना टैक्स शामिल (रुपए में)
आंध्रप्रदेश 52.4
अरुणाचल प्रदेश 42.9
असम 45.4
बिहार 50
छत्तीसगढ़ 48.3
गोवा 45.8
गुजरात 44.5
हरियाणा 45.1
हिमाचल प्रदेश 44.4
झारखंड 47
कर्नाटक 48.1
केरल 50.2
मध्य प्रदेश 50.6
महाराष्ट्र 52.5
मणिपुर 47.7
मेघालय 42.5
मिजोरम 43.8
नागालैंड 46.4
ओडिशा 48.9
पंजाब 44.6
राजस्थान 50.8
पश्चिम बंगाल 48.7
उत्तराखंड 44.1
उत्तरप्रदेश 45.2
त्रिपुरा 45.8
तेलंगाना 51.6
तमिलनाडु 48.6
सिक्किम 46
अंडमान और निकोबार द्वीप 35.3
पुडुचेरी 42.9
जम्मू और कश्मीर 45.9
लक्षद्वीप 34.6
लद्दाख 44.6
दिल्ली 45.3
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव 42

यह भी पढ़ेंः-Petrol, Diesel Price Today: दो दिनों में डेढ़ रुपए से ज्यादा महंगा हुआ फ्यूल, जानिए अपने शहर के दाम

यहा पर सबसे कम है टैक्स
देश के हिस्से में दो द्वीप भी आते हैं। जिसमें लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह भी शामिल हैं। इन दोनों जगहों पर 100 रुपए के पेट्रोल पर सबसे कम टैक्स का भुगातन करना पड़ता है। दोनों ही स्टेट में करीब करीब 35 रुपए का टैक्स देना होता है। पहले बात लक्षद्वीप की करें तो 100 रुपए के पेट्रोल पर लक्षद्वीप के लोगों के लोगों को 100 रुपए के पेट्रोल पर 34.6 रुपए का टैक्स भुगतान करना होता है। जबकि अंडमान और निकोबार में 35.3 रुपए का भुगतान करना होता है। आपको बता दें कि यह आंकड़ें स्टैटऑफइंडिया.इन की ओर से जारी किए गए हैं। वेबसाइट की ओर से दावा किया गया है कि इस डाटा का सोर्स पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल है जो कि मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस अंडर में है।