8th Pay Commission Latest Update: आखिर सरकारी कर्मचारियों की नई सैलरी कब से लागू होगी? पेंशन और अलाउंस में कितना बदलाव हो सकता है? जून-जुलाई में होने वाली बैठकों के बाद क्या जल्द बड़ा फैसला आएगा?

8th Pay Commission Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। 8वें वेतन आयोग के काम ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, भत्ते (Allowances) कितने बढ़ेंगे और पेंशन का नया स्ट्रक्चर क्या होगा, इसे लेकर एक नया और साफ शेड्यूल सामने आ गया है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई वाला यह पैनल अब सीधे कर्मचारियों और उनके संगठनों से मिलकर बातचीत का दौर शुरू करने जा रहा है। जून और जुलाई में बैक-टू बैक बैठकें होने जा रही हैं। जानिए नई टाइमलाइन क्या हो सकती है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स पर असर

इस आयोग के फैसलों का सीधा असर देश के एक बहुत बड़े हिस्से पर पड़ने वाला है। इस नए बदलाव से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में सुधार होगा। करीब 65 लाख पेंशनभोगियों (जिनमें रिटायर्ड फौजी और डिफेंस स्टाफ भी शामिल हैं) की पेंशन राशि बढ़ जाएगी।

जून और जुलाई में आपके शहर पहुंचेगा पैनल

कमेटी अलग-अलग राज्यों का दौरा करके वहां के कर्मचारी संगठनों और यूनियन से फीडबैक ले रही है। इससे पहले मई के महीने में दिल्ली, हैदराबाद, रेलवे और डिफेंस से जुड़े संगठनों के साथ शुरुआती बातचीत हो चुकी है।

कब-कहां होगी बैठक?

1 से 4 जून तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बैठक होगी, जिनमें स्थानीय कर्मचारी संगठन और स्टेकहोल्डर्स शामिल होंगे। 8 जून को लद्दाख में बैठक होगी, जिसमें रीजनल एम्प्लॉई ग्रुप्स से चर्चा की जाएगी। 22 और 23 जून को यूपी की राजधानी लखनऊ में बैठक होगी, जिसमें राज्य के कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि आएंगे। 6 और 7 जुलाई को ओडिशा के भुवनेश्वर में टीम पहुंचेगी और राज्य के केंद्रीय विभागों के प्रतिनिधि से बात करेगी।

कब तक आएगा बढ़ा हुआ पैसा? (संभावित टाइमलाइन)

31 मई 2026 (आखिरी तारीख): आयोग के पास अपने सुझाव या मांग पत्र (Memorandum) भेजने की यह लास्ट डेट है। इसके बाद मिले सुझावों पर विचार नहीं होगा।

फरवरी 2027 (रिपोर्ट सौंपना): नवंबर 2025 में बने इस आयोग को अपनी फाइनल रिपोर्ट और सिफारिशें तैयार करने में फरवरी 2027 तक का समय लग सकता है।

2029 से 2030 (पूरी तरह लागू): रिपोर्ट आने के बाद सरकार इस पर विचार करेगी और इसे पूरी तरह जमीन पर लागू होने में 2029 से 2030 तक का समय लग सकता है।

बातचीत में किन मुख्य बातों पर रहेगा फोकस?

सैलरी हाइक (Salary Hike): बेसिक पे को कितना बढ़ाया जाए ताकि महंगाई से राहत मिले।

भत्ते (Allowances): हाउस रेंट, मेडिकल और बाकी मिलने वाले भत्तों में कितना सुधार हो।

पेंशन (Pensions): रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए पेंशन के नियमों को कितना आसान और फायदेमंद बनाया जाए।