आनंद महिंद्रा ने अपने पूराने ट्वीट को रिट्वीट कर महाराष्ट्र में सरकार बनाने की स्थित पर मजेदार अंदाज में शेयर किया है।  इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। 


मुंबई. महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने अपने पूराने ट्वीट को रिट्वीट कर महाराष्ट्र में सरकार बनाने की स्थित पर मजेदार अंदाज में शेयर किया है। इस द्वीट को पहली बार 15 नवंबर को शेयर किया गया था। जब इस ट्वीट को पहली बार शेयर किया गया था तो इसमें कबड्डी खेलते हुए खिलाड़ी खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के माध्यम से 'Never Give Up'का संदेश देने की कोशिश की गई है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी द्वारा सरकार बनाए जाने से सभी चौंक गए हैं क्योंकि कल शाम तक एनसीपी और शिवसेना गठबंधन द्वारा राज्य में सरकार बनाने की बात स्पष्ट की गई थी और सुबह होते ही खबर आई की बीजेपी और एनसीपी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम के पद पर देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री पद पर अजित पवार ने शपथ लिया। ये खबर देशभर की राजनीति के लिए चौंका देने वाली घटना मानी जा रही है। 

Scroll to load tweet…

महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रकार के ट्वीट किए जा रहे हैं। जिसमें आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। इस ट्वीट के साथ लिखे गए संदेश को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमे लिखा गया है कि कठीन परिस्थितियों में भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। विफलता को भी सफलता में बदला जा सकता है।