MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • सिर्फ 3 हजार में अयोध्या दर्शन! इस वीकेंड इन 5 मेट्रो सिटीज से सबसे सस्ती फ्लाइट्स

सिर्फ 3 हजार में अयोध्या दर्शन! इस वीकेंड इन 5 मेट्रो सिटीज से सबसे सस्ती फ्लाइट्स

Ayodhya Cheap Flights: इस वीकेंड अयोध्या जाने वालों के लिए शानदार मौका है। 10 और 11 जनवरी को दिल्ली समेत 5 मेट्रो शहरों से फ्लाइट किराया सिर्फ ₹2,948 से शुरू है। देखें मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु से फ्लाइट और फेयर की की पूरी लिस्ट...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 08 2026, 04:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : AI Generated

दिल्ली से अयोध्या फ्लाइट (Delhi to Ayodhya Flight)

10 जनवरी

दिल्ली से अयोध्या जाने वालों के लिए इस वीकेंड सबसे अच्छे और सस्ते ऑप्शन मिल रहे हैं। शनिवार को स्पाइसजेट (SpiceJet) की नॉन-स्टॉप फ्लाइट दोपहर 3:20 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर सिर्फ डेढ़ घंटे में अयोध्या पहुंचा देगी, जिसका किराया ₹3,629 है।

11 जनवरी

रविवार को आकासा एयर (Akasa Air) की फ्लाइट और भी सस्ती है, जो सुबह 10:50 बजे दिल्ली से उड़कर दोपहर 12:15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसका किराया सिर्फ ₹2,948 है।

25
Image Credit : Meta AI

मुंबई से अयोध्या फ्लाइट किराया (Mumbai to Ayodhya Flight)

10 जनवरी

मुंबई से अयोध्या जाने के लिए इस वीकेंड कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। शनिवार को एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट रात 11:55 बजे मुंबई से उड़कर दिल्ली में रुकती है और अगले दिन सुबह 10:35 बजे अयोध्या पहुंचती है। इस फ्लाइट का किराया करीब ₹8,626 है।

11 जनवरी

रविवार को इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट सुबह 8 बजे मुंबई से उड़ान भरती है और दिल्ली में स्टॉप के बाद दोपहर 1:30 बजे अयोध्या पहुंचती है, जिसका किराया लगभग ₹6,817 है।

Related Articles

Related image1
प्रयागराज से मुंबई जाने का है प्लान? अगले 6 दिन न पकड़ें फ्लाइट, किराया है महंगा
Related image2
सिर्फ डेढ़ घंटे में दिल्ली! बनारस से ₹4,400 की नॉन-स्टॉप फ्लाइट, जानें कब
35
Image Credit : X

कोलकाता से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट (Kolkata to Ayodhya Flight)

10 जनवरी

कोलकाता से अयोध्या जाने वालों के लिए भी इस वीकेंड अच्छे ऑप्शन हैं। शनिवार को इंडिगो की फ्लाइट सुबह 07:05 बजे कोलकाता से उड़ान भरती है और दिल्ली में स्टॉप के बाद दोपहर 1:30 बजे अयोध्या पहुंचती है। इस फ्लाइट का किराया करीब ₹11,272 है।

11 जनवरी

रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट आधी रात 12:30 बजे कोलकाता से चलकर सुबह 10:35 बजे अयोध्या पहुंचती है, जिसका किराया ₹10,133 है। अगर बजट देख रहे हैं तो 11 जनवरी की फ्लाइट थोड़ी सस्ती पड़ सकती है।

45
Image Credit : Getty

चेन्नई से अयोध्या फ्लाइट (Chennai to Ayodhya Flight)

10 जनवरी

चेन्नई से अयोध्या के लिए दोनों दिन एयर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध है। शनिवार को फ्लाइट रात 9:40 बजे चेन्नई से उड़कर दिल्ली में रुकेगी और अगले दिन सुबह 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इस फ्लाइट का किराया लगभग ₹12,259 है।

11 जनवरी

रविवार को यही फ्लाइट थोड़ा सस्ती होकर करीब ₹11,448 में मिल रही है। लंबी यात्रा होने के बावजूद, चेन्नई से अयोध्या जाने वालों के लिए ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

55
Image Credit : X@ShriRamTeerth

बेंगलुरु से अयोध्या फ्लाइट (Bengaluru to Ayodhya Flight)

10 जनवरी

बेंगलुरु से अयोध्या के लिए भी इस वीकेंड अच्छे कनेक्टिंग ऑप्शन मिल रहे हैं। शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट रात 10 बजे बेंगलुरु से उड़कर दिल्ली में स्टॉप के बाद अगले दिन सुबह 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी, जिसका किराया करीब ₹9,895 है।

11 जनवरी

रविवार को इंडिगो की फ्लाइट सुबह 5:30 बजे बेंगलुरु से उड़कर मुंबई में स्टॉप लेते हुए दोपहर 12:40 बजे अयोध्या पहुंचेगी और इसका किराया ₹7,641 है।

डिस्क्लेमर: यहां दिखाई गई फ्लाइट्स और किराए MakeMyTrip.com पर लिस्टेड डेटा पर बेस्ड हैं। किराए रियल-टाइम में बदल सकते हैं और सीट उपलब्धता सीमित हो सकती है। आर्टिकल में बताए गए दाम उस दिन की सबसे सस्ती फ्लाइट्स के हैं। टिकट बुक करने से पहले एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर चेक करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
यूपी समाचार
दिल्ली समाचार
यात्रा सुझाव मार्गदर्शिका (Yatra Sujhav Margdarshika)
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RBI New Rule: अच्छा काम करने वाले बैंकों को RBI का इनाम, कम प्रीमियम से बढ़ेगा मुनाफा
Recommended image2
कॉलेज गर्ल्स से वर्किंग वुमेन तक हिट! ये सिल्वर ज्वैलरी दिलाएगी घर बैठे ₹45,000 तक महीना!
Recommended image3
Post Office Monthly Income Scheme: 5 साल तक हर महीने 9250 Rs. की पक्की इनकम!
Recommended image4
Family Budget: 2.1 करोड़ की सालाना कमाई को मैनेज करने कपल ने बनाया 50-50 फॉर्मूला
Recommended image5
Business Idea for Women: घर बैठे सिल्वर ज्वैलरी डिजाइन करें, कमाएं 50k तक महीना!
Related Stories
Recommended image1
प्रयागराज से मुंबई जाने का है प्लान? अगले 6 दिन न पकड़ें फ्लाइट, किराया है महंगा
Recommended image2
सिर्फ डेढ़ घंटे में दिल्ली! बनारस से ₹4,400 की नॉन-स्टॉप फ्लाइट, जानें कब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved