Free Hospital Treatment: क्या किसी सरकारी कार्ड से अस्पताल का पूरा खर्च फ्री हो जाता है? कौन इस योजना का फायदा उठा सकता है? क्या परिवार के हर सदस्य इसका लाभ ले सकते हैं? इसमें दवा, खाना और रहने के अलावा क्या-क्या कवर होता है? इस योजना के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?
Government Health Insurance: आज के समय में अगर घर में कोई अचानक बीमार पड़ जाए, तो अस्पताल का बिल मिडिल क्लास फैमिली का पूरा बजट बिगाड़ देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार की एक ऐसी स्कीम है, जिससे आपके पूरे परिवार के इलाज का खर्च जीरो (Zero) हो सकता है? हम बात कर रहे हैं आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY) की। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के 6 करोड़ से ज्यादा बुजुर्ग इस योजना से जुड़ चुके हैं और देशभर में खुले 19,000 से ज्यादा जन औषधि केंद्रों की वजह से आम लोगों ने दवाइयों पर 40,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत की है। अगर आप भी इस सरकारी सुरक्षा कवच का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं यह कार्ड कैसे काम करता है और आप इसे घर बैठे कैसे बना सकते हैं...

आयुष्मान भारत योजना क्या है?
यह (PM-JAY) सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली एक हेल्थ इंश्योरेंस योजना है। इसके तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है। इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अस्पताल में भर्ती होने पर एक भी रुपया अपनी जेब से नहीं देना होता। सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में जाकर आप सीधे मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड से क्या-क्या बिल्कुल मुफ्त मिलता है?
- डॉक्टर की फीस, ऑपरेशन और लैब के सभी जांच
- अस्पताल में एडमिट होने से पहले की जांचें और डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों तक की दवाइयां और देखरेख।
- इलाज के दौरान लगने वाली सभी दवाइयां, बेड का खर्च और मरीज के खाने-पीने की व्यवस्था।
- अगर कार्ड बनवाने से पहले से भी कोई बीमारी (जैसे बीपी, शुगर, दिल की बीमारी) है, तो उसका इलाज भी पहले ही दिन से मुफ्त होगा।
आयुष्मान कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है?
- 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्ग इसके लिए पूरी तरह पात्र हैं। इसके लिए कोई इनकम लिमिट (कमाई की सीमा) नहीं है, चाहे वे अमीर हों या गरीब।
- अगर कोई बुजुर्ग पहले से CGHS या ECHS जैसी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ले रहा है, तो भी वह आयुष्मान कार्ड का विकल्प चुन सकता है।
- जो परिवार 2010 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना की लिस्ट में शामिल हैं या शहर में कुछ खास तरह के काम (मजदूरी, रेहड़ी-पटरी आदि) से जुड़े हैं, वे इसके हकदार हैं।
- इस योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या या उम्र की कोई सीमा यानी पाबंदी नहीं है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड
राशन कार्ड
चालू मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
ई-श्रम कार्ड, लेबर कार्ड या कोई अन्य सरकारी आईडी है, तो उसे भी साथ रख सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- सबसे पहले आयुष्मान योजना के ऑफिशियल बेनिफिशियरी पोर्टल (Beneficiary Portal) पर जाएं।
- लॉगिन पेज पर जाकर 'Beneficiary' वाले ऑप्शन को चुनें।
- अपना चालू मोबाइल नंबर डालें और फोन पर आए OTP को डालकर वेरिफाई करें।
- अब स्कीम वाले सेक्शन में PM-JAY को चुनें।
- इसके बाद अपने राज्य (State) और जिले (District) का नाम सिलेक्ट करें।
- अब अपनी पहचान जैसे आधार नंबर या नाम की मदद से लिस्ट में अपनी डिटेल सर्च करें।
- नाम आने पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें और मोबाइल ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अप्लाई करने के करीब 24 घंटे बाद आप दोबारा लॉगिन करके अपने कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।


