नवंबर खत्म होने में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। वहीं, अगर छुट्टियों की बात करें तो दिसंबर महीने में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। अगर आप भी बैंक से संबंधित कुछ जरूरी काम दिसंबर में निपटाना चाहते हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
Bank Holiday in December 2022: नवंबर खत्म होने में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। वहीं, अगर छुट्टियों की बात करें तो दिसंबर महीने में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। अगर आप भी बैंक से संबंधित कुछ जरूरी काम दिसंबर में निपटाना चाहते हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक :
बता दें कि दूसरे और चौथे शनिवार व रविवार की छुट्टियों को मिलाकर दिसंबर के 13 दिनों में बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। ऐसे में बैंक से जरूरी काम के लिए जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक, तो अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग दिन छुट्टी रहेगी। दिसंबर में 4, 10, 11, 18, 24, 25, दिसंबर को दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार की छुट्टी है। इसके अलावा 3, 12, 19, 26, 29, 30, 31 तारीख को बैंकों में छुट्टी रहेगी।
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंक में छुट्टी होने के बाद भी लेकिन आप चाहें तो बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं। ऑनलाइन सर्विस हमेशा चालू रहेंगी। आप किसी भी तरह का लेन-देन ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। इसके साथ ही एटीएम सर्विस भी चालू रहेगी।
दिसंबर महीने में होने वाली छुट्टियां :
| तारीख | दिन | कहां-कहां छुट्टी |
| 3 दिसंबर | सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व | पणजी (गोआ) |
| 4 दिसंबर | रविवार | सभी जगह |
| 10 दिसंबर | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 11 दिसंबर | रविवार | सभी जगह |
| 12 दिसंबर | सोमवार | शिलांग |
| 18 दिसंबर | रविवार | सभी जगह |
| 19 दिसंबर | सोमवार (गोवा लिबरेशन डे) | पणजी, गोवा |
| 24 दिसंबर | शनिवार, क्रिसमस | शिलांग |
| 25 दिसंबर | रविवार, क्रिसमस डे | सभी जगह |
| 26 दिसंबर | सोनवार, क्रिसमस सेलिब्रेशन/लोसूंग/नामसूंग | आइजोल, गंगटोक, शिलांग |
| 29 दिसंबर | गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिवस | चंडीगढ़ |
| 30 दिसंबर | यू कियांग नांगबाह | शिलांग |
| 31 दिसंबर | न्यू ईयर ईव | आइजोल |
ये भी देखें :
PNB में है आपका अकाउंट तो 12 दिसंबर तक कर लें ये जरूरी काम, वरना हो सकती है दिक्कत
