कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने जीएसटी (GST)  और ई-कॉमर्स से जुड़े मुद्दों को लेकर 5 मार्च से 5 अप्रैल तक देश के सभी राज्यों में अपने आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया है। इसके तहत संगठन आज से देशभर में व्यापारी संवाद अभियान चलाएगा।  

बिजनेस डेस्क। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने जीएसटी (GST) और ई-कॉमर्स से जुड़े मुद्दों को लेकर 5 मार्च से 5 अप्रैल तक देश के सभी राज्यों में अपने आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया है। इसके तहत संगठन आज से देशभर में व्यापारी संवाद अभियान चलाएगा। बता दें कि कैट ने 26 फरवरी को भारत व्यापार बंद का आह्वान किया था। संगठन के मुताबिक, इसे काफी सफलता मिली थी। बता दें कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स लंबे समय से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की व्यापारिक गतिविधियों का विरोध कर रहा है और उन्हें भारत के कानूनों के खिलाफ बता रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज से चलेगा व्यापारी संवाद अभियान
कैट आज से देशभर में व्यापारी संवाद अभियान चलाने जा रहा है। आज दिल्ली के व्यापारियों के बीच यह संवाद होगा। संगठन का मानना है कि छोटे व्यापारियों के लिए रोज-ब-रोज कई तरह की समस्याओं के चलते व्यापार करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। व्यापारियों का ज्यादातर समय सरकारी विभागों के नोटिस एवं मनमाने सरकारी आदेशों का पालन करने में बीत जाता है। इस मुद्दे के हल के लिए कैट ने 5 मार्च से 5 अप्रैल तक व्यापारी संवाद अभियान चलाने की घोषणा की है।

घर-घर जाकर संपर्क करेंगे व्यापारी
इस अभियान के तहत संगठन के बड़े नेताओं की टीम दिल्ली के सभी बाजारों के व्यापारिक संगठनों से घर-घर संपर्क कर व्यापारियों की समस्या पर चर्चा करेगी और समस्याओं के हल के लिए जनमत तैयार करेगी। इस अभियान की अगुआई कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल करेंगे।

क्या कहा कैट ने
कैट के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विपिन आहूजा और प्रदेश महामंत्री देव राज बवेजा ने कहा कि यह निर्णय कल दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के नेताओं की एक बैठक में लिया गया। इसमें व्यापार से जुड़े सभी विषयों पर चर्चा हुई। इसमें कहा गया कि ऑनलाइन व्यापार बढ़ने से छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है और उन पर टैक्स भी ज्यादा लगाया जा रहा है। व्यापारियों के नेताओं का कहना था कि व्यापारी संवाद अभियान का समापन व्यापारी महासम्मेलन से होगा। यह सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।