जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए एक महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को एक लाख से अधिक मास्क बनाने और बांटने का काम सौंपा है

नई दिल्ली: जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए एक महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को एक लाख से अधिक मास्क बनाने और बांटने का काम सौंपा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंपनी ने कहा कि जेएसपीएल फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कंपनी के संयंत्रों के पास रहने वालों को मास्क बांट रही है।

साफ-सफाई के उत्पाद भी बांट रहा है

जेएसपीएल ने एक बयान में कहा कि फाउंडेशन मास्क के साथ सैनिटाइजर जैसे अन्य साफ-सफाई के उत्पाद भी बांट रहा है।

जेएसपीएल लिमिटेड ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जेएसपीएल फाउंडेशन ने एक लाख मास्क बनाने का काम तमनार और अंगुल में महिला एसएचजी को सौंपा है।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)