दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में मिले कोविड (Covid 19 New variant) के नए वेरिएंट ने शेयर मार्केट (Stock Market) में भूचाल ला दिया। इसका पहला इम्पैक्ट (Imp[act) सुबह बाजार खुलते ही दिखा। सेंसेक्स (Sensex) सुबह 720 अंक गिरकर खुला और 11:30 बजे तक गिरावट 1400 अंक तक पहुंच गई। निफ्टी का हाल भी यही रहा।  

नई दिल्ली। शेयर बाजार शुक्रवार को एक बार फिर खुलते ही धड़ाम हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 720 अंक से ज्यादा गिरकर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी नीचे रहा। बताया जा रहा है कि यूरोप के कई देशों के अलावा अफ्रीका और दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना (Covid 19) के बढ़ते मामलों के कारण मार्केट में यह भूचाल आया है। शकु्रवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों पर ऑटोमोबाइल (Automobile), स्टील (Steel), फाइनेंस (Finance)और ऊर्जा सेक्टर (Power Sector)से जुड़ी कंपनियों के शेयर में गिरावट हुई। हालांकि, दवा कंपनियों के शेयर जरूर ठीक रहे। सेंसेक्स दोपहर 11:30 बजे तक करीब 1400 अंक गिरा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेंसेक्स : सुबह 11:30 बजे तक 1400 अंक की गिरावट 
सेंसेक्स खुलते ही करीब 720 अंक गिर गया। गुरुवार को सेंसेक्स बढ़त के रुख के साथ 58,795.09 अंक पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को खुलते ही यह 720 अंक गिरकर 58,075.93 अंक पर खुला। साढ़े 10 बजे इसमें गिरावट 1280 अंक के आसपास रही। इस तरह सेंसेक्स 58,000 अंक से काफी नीचे कारोबार कर रहा है। 
30 कंपनियों वाले सेंसेक्स में से सिर्फ डॉक्टर रेड्डीज (Dr. Reddy's)का शेयर ही ग्रीन जोन में है। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti suzuki) के शेयर में सबसे बड़ी करीब 2.5% की गिरावट दर्ज की गई। बाद मे ये 3.7% तक गिर गया और इससे भी ज्यादा 3.92% की गिरावट टाइटन (Titan)के शेयर में देखी गई।

निफ्टी : 50 में से 47 कंपनियां रेड जोन में 
गुरुवार को निफ्टी 17,536.25 अंक पर बंद हुआ था, जबकि शुक्रवार को यह 380 अंक से ज्यादा गिरकर 17335.75 अंक पर पहुंच गया। खुला। 10 बजकर 30 मिनट के आसपास ये 17,150.50 अंक पर कारोबार कर रहा था। 
निफ्टी की 50 कंपनियों में सिप्ला (Cipla) का शेयर सबसे अधिक 1.43% के साथ बढ़त पर रहा। डॉक्टर रेड्डीज और सन फार्मा ग्रीन भी ग्रीन जोन में रहे। इसके अलावा बाकी सभी 47 शेयर रेड जोन में हैं। सबसे ज्यादा करीब 5.21% गिरावट टाटा मोटर्स के शेयर में दिखी।