ESDS Software Share Price: ESDS सॉफ्टवेयर के शेयर ने लिस्टिंग के महज 3 दिनों में 201% का बंपर रिटर्न देकर पैसा 3 गुना कर दिया। जानें अब नई खरीदारी करें या नहीं?

ESDS Software Share Price Target: ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर ने सिर्फ 3 कारोबारी दिनों में कमाल कर दिया है। ₹429 के इश्यू प्राइस पर आया ये शेयर अब ₹1,289 के पार निकल चुका है, यानी निवेशकों का पैसा सीधे 3 गुना तक बढ़ चुका है। उन्हें करीब 201% का रिटर्न मिला है। मंगलवार को भी इस शेयर में तेजी बनी हुई है। लगातार 20% का अपर सर्किट लगने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बहती गंगा में हाथ धोना चाहिए या अभी दूर रहना ही समझदारी है?

ESDS Share: लिस्टिंग से अब 3 गुना हुआ पैसा?

कंपनी के शेयरों की शुरुआत ही धमाकेदार रही थी। 4 सितंबर को जब यह शेयर बाजार में उतरा, तो करीब 76% प्रीमियम के साथ ₹757 पर लिस्ट हुआ। इसके बाद सोमवार और मंगलवार, दोनों दिन स्टॉक पर 20-20% का अपर सर्किट लगा। देखते ही देखते भाव ₹1,289.55 पर पहुंच गया। जिस निवेशक को IPO में 1 लॉट मिला था, उसकी रकम बिना रुके 3 गुनी हो चुकी है।

ESDS Share में तेजी के पीछे असली वजह

इस तेजी के पीछे एक ठोस बिजनेस ट्रिगर है। ESDS मुख्य रूप से क्लाउड, डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की सर्विस देती है। हाल ही में कंपनी ने Sharon AI के साथ लगभग $1.25 बिलियन (1.25 अरब डॉलर) का बड़ा करार किया है। इसके तहत कंपनी 8,200 से ज्यादा हाई-टेक NVIDIA B300 चिप्स (GPUs) लीज पर देगी। भारत में AI और क्लाउड मार्केट 25% से 50% की सालाना रफ्तार से बढ़ रहा है, जिसका सीधा फायदा कंपनी को मिलने की उम्मीद है।

ESDS Software की बैलेंस शीट

  • सालाना कमाई (Revenue) FY24 में ₹286.52 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹472.21 करोड़ तक पहुंच गई।
  • शुद्ध मुनाफा (PAT) FY24 में जहां मुनाफा महज ₹12.57 करोड़ था, वहीं FY26 में यह छलांग लगाकर ₹120.28 करोड़ पर आ गया। यानी दो साल में मुनाफा करीब 10 गुना बढ़ा है।

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन शेयर को लेकर क्या कह रहें एक्सपर्ट्स

फेमस ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking) ने इस शेयर पर 'BUY' रेटिंग देते हुए ₹1,550 का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी का मुनाफा अगले तीन साल में ₹120 करोड़ से बढ़कर ₹700 करोड़ के पार निकल सकता है। इस लिहाज से लॉन्ग टर्म में अभी और तेजी की गुंजाइश दिखती है।

ESDS शेयर में नई खरीदारी करें या गिरावट का इंतजार?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन निवेशकों को IPO मिला था, उन्हें मौजूदा भाव पर अपना कुछ मुनाफा जरूर निकाल यानी बुक कर लेना चाहिए और बाकी शेयरों पर ₹650-₹680 का स्टॉपलॉस लगाकर बने रहना चाहिए। नए निवेशक 3 दिन में 200% चढ़ चुके शेयर के पीछे भागने (FOMO) से बचें। शेयर जब थोड़ा नीचे आए यानी इसमें ठीक-ठाक डिप आए, तभी फ्रेश एंट्री लेने की सोच सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश के फैसले से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।