MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Rohini Murder
Yasin Malik News
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Business
  • क्या आपकी जॉब सेफ है? LinkedIn की नई रिपोर्ट उड़ा देगी होश

क्या आपकी जॉब सेफ है? LinkedIn की नई रिपोर्ट उड़ा देगी होश

Safe Jobs in 2026: क्या आपकी जॉब सेफ है? लिंक्डइन की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, AI की वजह से 2026 में जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है, लेकिन भारत में ज्यादातर लोग इस बदलाव के लिए खुद को तैयार नहीं मान रहे। जानिए क्या कहती है रिपोर्ट... 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 09 2026, 10:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

भारत में ज्यादातर लोग जॉब के लिए तैयार नहीं

लिंक्डइन रिपोर्ट में बताया गया है कि के मुताबिक, भारत के 84% प्रोफेशनल्स मानते हैं कि वे नई नौकरी पाने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि 72% लोग 2026 में नई नौकरी की तलाश में हैं। यानी मन में बदलाव की चाह है, लेकिन डर और कन्फ्यूजन उससे कहीं ज्यादा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Getty

AI से आसान हुआ काम, लेकिन हायरिंग से डर क्यों?

आज ऑफिस में AI का इस्तेमाल आम बात हो चुकी है। लगभग 87% लोग काम के दौरान AI यूज करने में कंफर्टेबल हैं, फिर भी जब बात इंटरव्यू और भर्ती की आती है, तो कॉन्फिडेंस गिर जाता है। 77% लोगों को लगता है कि हायरिंग प्रोसेस बहुत लंबा हो गया है, 66% कहते हैं कि अब भर्ती में ह्यूमन टच कम हो गया है, 48% लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि उनकी जॉब एप्लिकेशन कैसे अलग दिखे। ऊपर से कई बार रिक्रूटर का जवाब देर से आना या बिल्कुल न आना, लोगों की टेंशन और बढ़ा देता है।

Related Articles

Related image1
2026 में चाहिए हाई सैलरी और टॉप जॉब? ये 7 AI स्किल्स सीखिए
Related image2
9 से 5 की जॉब ने थका दिया? इन 7 ऑनलाइन बिजनेस से घर बैठे कमाएं लाखों
36
Image Credit : Getty

एक जॉब, हजारों उम्मीदवार

LinkedIn के डेटा से पता चलता है कि 2022 के बाद से भारत में एक जॉब के लिए अप्लाई करने वालों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। इसी वजह से 76% प्रोफेशनल्स मानते हैं कि पिछले एक साल में नौकरी ढूंढना और मुश्किल हो गया है। वहीं, 74% रिक्रूटर्स भी कहते हैं कि उन्हें सही कैंडिडेट मिलना आसान नहीं रहा। मतलब, मुकाबला दोनों तरफ से तगड़ा है।

46
Image Credit : Getty

जॉब ढूंढने में AI ही करेगा हेल्प

आज AI सिर्फ रिज्यूमे बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सही जॉब ढूंढने, स्किल मैच करने और इंटरव्यू की तैयारी तक मदद कर रहा है। जहां एक तरफ AI से डर है, वहीं दूसरी तरफ वही सबसे बड़ा सहारा भी बन रहा है। 94% भारतीय प्रोफेशनल्स जॉब सर्च में AI का इस्तेमाल करने की प्लानिंग कर रहे हैं, 66% लोगों का कहना है कि AI से उनका इंटरव्यू कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

56
Image Credit : Getty

करियर का रास्ता भी बदल रहा है

इस बदलते माहौल का असर करियर पर साफ दिख रहा है: Gen X के करीब 32% लोग नया रोल या नई फील्ड सोच रहे हैं, Gen Z के 32% युवा अपनी इंडस्ट्री से बाहर मौके तलाश रहे हैं। अपना काम शुरू करने का ट्रेंड भी बढ़ रहा है, लिंक्डइन पर 'Founder' सबसे तेजी से बढ़ने वाले प्रोफाइल टाइटल्स में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब करियर एक ही लाइन में चलने वाली चीज नहीं रही। लिंक्डइन की करियर एक्सपर्ट नीरजिता बनर्जी के मुताबिक, AI अब सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि करियर बनाने और टैलेंट को आंकने का बेस बन चुका है। असली जरूरत यह समझने की है कि आपकी स्किल्स किस तरह सही मौके में बदल सकती हैं।

66
Image Credit : Getty

2026 में किन नौकरियों का रहेगा दबदबा और रहेंगी सेफ?

लिंक्डइन की 'इंडिया जॉब ऑन द राइज रिपोर्ट' (India Jobs on the Rise Report) बताती है कि आने वाले समय में जिन प्रोफेशनल्स की डिमांड ज्यादा रहेगी। उनमें प्रॉम्ट इंजीनियर (Prompt Engineer), एआई इंजीनियर (AI Engineer), सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) सबसे आगे हैं। इसके अलावा सेल्स, साइबर सिक्योरिटी और एडवाइजरी रोल्स में भी अच्छे मौके बन रहे हैं। साथ ही कुछ अलग तरह के करियर जैसे पशु डॉक्टर (Veterinarian), सोलर कंसल्टेंट (Solar Consultant) और बिहैवियरल थेरेपिस्ट (Behavioural Therapist) भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
एआई समाचार
तकनीकी खबरें
व्यापार समाचार
करियर समाचार
करियर टिप्स

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सैलरी से नहीं संभल रहा खर्चा? सितंबर में शुरू करें ये 7 पार्ट-टाइम काम, दिवाली तक होगी बंपर कमाई!
Recommended image2
8th Pay Commission: ₹38,710 से सीधे ₹93,900 पेंशन? 3.833 फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला समझें
Recommended image3
₹10 में Ice Cream! Reliance ने लॉन्च किया ‘Bombay Creamery’, Amul-Havmor को मिलेगी टक्कर?
Recommended image4
Lumino Industries Share: ₹82 का शेयर ₹110 पर खुला, अब प्रॉफिट बुक करें या लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड रखें?
Recommended image5
Deepa Jewellers IPO: ₹14868 लगाकर कितना होगा फायदा? आखिरी दिन GMP ने बढ़ाई हलचल
Related Stories
Recommended image1
2026 में चाहिए हाई सैलरी और टॉप जॉब? ये 7 AI स्किल्स सीखिए
Recommended image2
9 से 5 की जॉब ने थका दिया? इन 7 ऑनलाइन बिजनेस से घर बैठे कमाएं लाखों
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved