Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बाजार खुलने से पहले वायदा कारोबार में चांदी धड़ाम हो गई, जबकि सोने के भाव में भी हल्की गिरावट आई है।

Gold Price in India: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हलचल मची हुई है। बाजार खुलने से पहले वायदा कारोबार में चांदी के रेट बुरी तरह गिर गए, जबकि सोने में भी हल्की नरमी आई है। इस उतार-चढ़ाव के चलते निवेशकों की नजरें अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड्स पर टिक गई हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव थोड़ा गिरकर 1,43,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सेशन में यह 1,43,309 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस (Bullions) के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने का रेट 1,43,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,035.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

वहीं, ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमत गिरकर करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

गुडरिटर्न्स (Goodreturns) के डेटा पर नजर डालें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,32,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिका।

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

चांदी के भाव में आज तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 4.42 फीसदी (यानी 9,251 रुपये) टूटकर 1,99,917 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले ट्रेडिंग सेशन में चांदी 2,09,168 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बुलियंस के मुताबिक, घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2,00,380 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका रेट 54.52 डॉलर प्रति औंस रहा।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने बताया कि दिल्ली में चांदी का भाव गिरकर 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। यह पिछले 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट

शहरसोना (22k/10g)चांदी (प्रति 1kg)
नई दिल्ली1,32,500 रुपये2,25,000 रुपये
मुंबई1,32,350 रुपये2,25,000 रुपये
चेन्नई1,32,350 रुपये2,25,000 रुपये
कोलकाता1,32,350 रुपये2,25,000 रुपये
पटना, बिहार₹1,31,358₹1,99,910
   

सोने-चांदी के रेट अलग-अलग क्यों होते हैं?

अलग-अलग शहरों और बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फर्क होता है। इसके पीछे लोकल टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन का खर्च, डीलरों का मार्जिन और रेट बताने का तरीका जैसी वजहें होती हैं। MCX के वायदा भाव, अंतरराष्ट्रीय स्पॉट प्राइस और रिटेल सर्राफा रेट अलग-अलग मार्केट सेगमेंट को दिखाते हैं, इसलिए ये हमेशा एक जैसे नहीं होते।

ग्राहकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सोने की जूलरी की फाइनल कीमत बताए गए रेट से ज्यादा हो सकती है। इसमें मेकिंग चार्ज और टैक्स भी जुड़ते हैं। इसलिए, खरीदारी करने से पहले अपने लोकल ज्वैलर से ताजा रेट जरूर चेक कर लें ताकि आप सही फैसला ले सकें।