MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Business
  • Gold Jewellery Exchange Offer: पुराने और टूटे गहनों के बदले पाएं लेटेस्ट डिजाइन, धांसू ऑफर

Gold Jewellery Exchange Offer: पुराने और टूटे गहनों के बदले पाएं लेटेस्ट डिजाइन, धांसू ऑफर

Old Gold Exchange Offer: आपकी अलमारी में भी पुरानी, टूटी या आउटडेटेड ज्वेलरी सालों से पड़ी है? अगर हां, तो बाहर निकालने का वक्त आ गया है। देश के बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स आपके लिए ऐसा ऑफर लाए हैं, जिसमें बिना ₹1 कटे आपको पुराने सोने की पूरी कीमत मिलेगी। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 14 2026, 05:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Gemini

Old Gold Exchange स्कीम क्यों आई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से एक खास अपील की थी। उन्होंने कहा कि कम से कम एक साल तक नया सोना खरीदने से बचें। ऐसा इसलिए ताकि विदेशों से सोना मंगवाने में जो देश का पैसा (विदेशी मुद्रा) खर्च होता है, उसे बचाया जा सके। लेकिन, शादी-ब्याह और त्योहारों के इस देश में सोने के बिना काम चलना मुश्किल है। इसी का समाधान निकालने के लिए देश के बड़े ज्वेलर्स ने 'गोल्ड एक्सचेंज' का रास्ता निकाला है। इससे देश का पैसा भी बचेगा और आपके शौक भी पूरे होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : ChatGPT

Old Gold Exchange Scheme क्या होती है?

इस स्कीम में आपके पुराने गहने लिए जाएंगे। उनका वजन और शुद्धता चेक किया जाएगा, फिर उसी वैल्यू के हिसाब से आपको नई ज्वेलरी दी जाएगी। यानी पुरानी चेन, टूटी अंगूठी, पुराने डिजाइन वाले हार या बेकार पड़े कंगन अब नए फैशन में बदले जा सकते हैं।

Related Articles

Related image1
Jewellery Offer: ₹2000 वाली चेन अब सिर्फ ₹206 में! Amazon Sale में ज्वेलरी पर 90% की छूट
Related image2
Gold Jewellery पर क्यों लिखा होता है '916', '750' '585'? खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें
36
Image Credit : AI Generated

किसी भी दुकान का सोना हो, यहां मिलेगा पूरा भाव

देश के सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक तनिष्क (Tanishq) ने 'Old Gold New India' कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत आप अपना पुराना सोना लेकर किसी भी तनिष्क शोरूम पर जा सकते हैं, चाहे वह आपने कहीं से भी खरीदा हो। खास बात यह है कि अगर आपका सोना 9 कैरेट की शुद्धता का भी है, तो भी तनिष्क उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि पुराने सोने के बदले नई ज्वेलरी लेने पर वे कोई कटौती (Depreciation) नहीं करेंगे। यानी आपको अपने पुराने सोने का पूरा भाव मिलेगा।

46
Image Credit : Gemini

Kalyan Jewellers का धांसू ऑफर

कल्याण ज्वेलर्स ने भी 'Nation First- Gold4India' नाम से एक बड़ा प्रोग्राम लॉन्च किया है। इनके ऑफर्स के तहत अगर आपके पास पुराने, अनयूज्ड या टूटे-फूटे गहने हैं, तो आप इनके 342 से ज्यादा स्टोर्स पर जाकर उन्हें बदल सकते हैं। कंपनी अब 18 कैरेट (18kt) की लाइटवेट ज्वेलरी और गोल्ड मोनेटाइजेशन पर फोकस कर रही है, ताकि आपको कम सोने में ज्यादा सुंदर और मॉडर्न डिजाइन मिल सकें। इस स्कीम का मकसद नए सोने के आयात (Import) को कम करना और घर में रखे सोने को रीसायकल करना है।

56
Image Credit : Meta AI

गोल्ड की इन स्कीम्स से आपको क्या फायदा होगा?

  • कई घरों में सालों पुराने भारी डिजाइन वाले गहने पड़े रहते हैं, जिन्हें आज की जनरेशन पहनना पसंद नहीं करती। अब उन्हें मॉडर्न डिजाइन में बदल सकते हैं।
  • सोने के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। ऐसे में पुराना गोल्ड एक्सचेंज करना जेब पर कम भारी पड़ सकता है।
  • टूटी चेन, सिंगल झुमका या पुरानी अंगूठी भी अब बेकार नहीं जाएगी।
  • सरकार ने गोल्ड इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है। ऐसे में नई ज्वेलरी महंगी पड़ सकती है। एक्सचेंज स्कीम इसमें राहत दे सकती है।
66
Image Credit : ChatGPT

Gold Exchange करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • Hallmark जरूर चेक करें। गोल्ड की शुद्धता सबसे अहम होती है।
  • मेकिंग चार्जेस समझ लें। कुछ कंपनियां पूरी छूट देती हैं, कुछ अलग से चार्ज ले सकती हैं।
  • हर स्कीम के नियम अलग हो सकते हैं, इसलिए टर्म एंड कंडीशंस जरूर पढ़ें।
  • सोने की प्योरिटी टेस्ट शोरूम में ही करवाएं।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। अलग-अलग ज्वेलरी शोरूम, शहर, गोल्ड की शुद्धता (Purity), हॉलमार्क और ऑफर की शर्तों के अनुसार एक्सचेंज वैल्यू, कटौती, मेकिंग चार्ज और फायदे अलग हो सकते हैं। किसी भी स्कीम का फायदा उठाने से पहले संबंधित शोरूम से पूरी जानकारी, नियम और शर्तें जरूर जांच लें। सोने की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
सोने का भाव
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Brics 2026: क्या 11 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ब्रिक्स-हड़ताल के बीच देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Recommended image2
Brent 100 डॉलर के पार! भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कब बढ़ेंगे? पड़ोसी देशों के रेट चौंकाएंगे
Recommended image3
Jefferies India Report: Space से Semiconductor तक, ये 6 सेक्टर बदलेंगे भारत की इकोनॉमी की तस्वीर
Recommended image4
Today's Gold Rate: सोना खरीदने से पहले जरूर देखें! 10 सितंबर को दिल्ली से चेन्नई तक क्या हैं 24K और 22K के नए रेट
Recommended image5
LPG Alert: गैस कनेक्शन बंद होने से बचाएं, 5 दिन के अंदर करें ये जरूरी काम!
Related Stories
Recommended image1
Jewellery Offer: ₹2000 वाली चेन अब सिर्फ ₹206 में! Amazon Sale में ज्वेलरी पर 90% की छूट
Recommended image2
Gold Jewellery पर क्यों लिखा होता है '916', '750' '585'? खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved