Gold Silver Price, 3 Feb 2022: गुरुवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव (Gold Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसकी वजह से आज भी आपको सोना 48,980 रुपए पर मिलेगा। जबकि 22 कैरेट की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

Gold Silver Price, 3 Feb 2022: 3 फरवरी 2022 यानी गुरुवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव (Gold Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसकी वजह से आज भी आपको सोना 48,980 रुपए पर मिलेगा। जबकि 22 कैरेट की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। जिसके बाद दाम 44,900 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर ही हैं। एक किलो चांदी (Silver Price) में आज 500 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दाम 61,500 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम हो गए हैं। एक्‍साइज ड्यूटी, स्‍टेट टैक्‍सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर देश के अलग-अलग राज्‍यों में सोने और चांदी के भाव क्‍या चल रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महानगरों में सोना और चांदी
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 48,980 रुपये है। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 44,900 रुपये है। चेन्नई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना गुरुवार को 49,240 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 45,140 रुपये पर बिक रहा है। उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 65,600 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 61,500 रुपये पर बिक रही है। कोलकाता में चांदी 61,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि हैदराबाद और बेंगलुरु में धातु 65,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

वायदा बाजार में सोना में गिरावट
वहीं दूसरी ओर वायदा बाजार में गिरावट का मा‍हौल देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सोना 29 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की गिरावट के साथ 48055 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना 48039 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर ओपन हुआ था और एक दिन पहले बुधवार को सोना 48084 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की बात करें तो आज वायदा बाजार में 127 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके बाद दाम 61376 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम देखने को मिल रही है। जबकि आज चांदी 61350 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर ओपन हुई थी और बुधवार को 61503 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर बंद हुई थी।