माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह जनवरी में 1.1 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप है।

नई दिल्ली. माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह जनवरी में 1.1 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 हाल ही में उन्होंने कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थीं। उसके बाद यह लक्ष्य तय किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि जनवरी में जीएसटी का घरेलू संग्रह करीब 86,453 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) और उपकर से 23,597 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। ये आंकड़े अस्थायी हैं।

( यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है )