इंडेन से 5 किलो का सिलेंडर खरीदने के लिए आपको कोई एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है। आप अपने गैस सिलेंडर को नजदीकी डीलर के पास रिफिल कर सकते हैं। 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर बीआईएस सर्टिफाइड हैं।

नई दिल्ली. एलजीपी जैस सिलेंडर को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन यानी आईओसीएल ने लाखों लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अब बिना आधार कार्ड या एड्रेस प्रूफ के एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। इस घोषणा का मकसद देश में एलपीजी के इस्तेमाल को बढ़ाना है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले क्या नियम था?
पहले ये नियम था कि एलपीजी कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ दिना अनिवार्य था। लेकिन आईओसीएल ने नए नियम के बाद कस्टमर्स को अपने नजदीकी इंडेन गैस डिस्ट्रिब्यूटर या बिक्री केंद्र के पास जाना होगा। वहां 5 किलो एलपीजी सिलेंडर खरीदने की परमीशन है। कस्टमर्स को नया 5 किलो का सिलेंडर खरीदने के लिए आधार कार्ड की बजाय कोई अन्य आधिकारिक आई प्रूफ देने का विकल्प होगा। 

5 किलो के सिलेंडर पर लागू है नियम
इंडेन से 5 किलो का सिलेंडर खरीदने के लिए आपको कोई एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है। आप अपने गैस सिलेंडर को नजदीकी डीलर के पास रिफिल कर सकते हैं। 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर बीआईएस सर्टिफाइड हैं।

वापस करने पर 50% मिलेगी सिलेंडर की कीमत
इंडेन कस्टमर्स के पास सिलेंडरों को वापस करने का भी विकल्प है। अगर सिलेंडर की जरूरत नहीं है तो एजेंसी को वापस कर सकता है। अगर कस्टमर 5 साल में एलपीजी सिलेंडर लौटाते हैं तो सिलेंडर की कीमत का 50% वापस किया जाएगा, जबकि 5 साल बाद इसे वापस करने पर 100 रुपए ही मिलेंगे।

व्हाट्सएप के जरिए बुक होगा 5 किलो का सिलेंडर
कस्टमर व्हाट्सएप के जरिए भी 5 किलो का सिलेंडर बुक करा सकता है। इंडेन ने स्पेशल नंबर 8454955555 जारी किया है, जिसका इस्तेमाल मिस्ड कॉल के जरिए सिलेंडर बुक करने के लिए किया जा सकता है। सिलेंडर भरवाने के लिए कस्टमर को 7588888824 पर मैसेज या कॉल करना होगा। 

इंडेन ने लॉन्च किया है नया सिलेंडर
इंडेन ने हाल ही में एक नया सिलेंडर लॉन्च किया है, जो ये बताता है कि सिलेंडर के अंदर कितने गैस बची है। इस नए सिलेंडर को कंपोजिट सिलेंडर का नाम दिया गया है।