Infosys Share Price Target: एक्सेंचर के क्रैश के बाद भी क्या इंफोसिस में मौका है? इंफोसिस शेयर का टारगेट प्राइस कितना है? क्या इंफोसिस का शेयर मौजूदा भाव से सच में 41% से ज्यादा का बंपर रिटर्न दे सकता है? इस क्रैश के बीच आम निवेशकों को इंफोसिस के शेयर खरीदने चाहिए या दूरी बनानी चाहिए? 

Infosys Share Future: अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी Accenture के कमजोर आउटलुक के बाद दुनियाभर के आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। इसका असर भारत पर भी पड़ा है। इंफोसिस समेत कई बड़े आईटी शेयर दबाव में आ गए हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि शेयर में गिरावट आने के बावजूद कई ब्रोकरेज हाउस अभी भी इंफोसिस को लेकर काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा लेवल से शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं किसने कहां तक के अपसाइड की उम्मीद जताई है और इंफोसिस को लेकर टारगेट प्राइस कितना दिया है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Accenture की खबर से क्यों हिला IT सेक्टर?

Accenture ने अपने कारोबार की ग्रोथ को लेकर पहले के मुकाबले थोड़ा कमजोर अनुमान दिया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में कमाई की रफ्तार उम्मीद से थोड़ी धीमी रह सकती है। बस इसी संकेत ने निवेशकों को डरा दिया। बाजार को चिंता है कि अगर ग्लोबल कंपनियां टेक्नोलॉजी पर खर्च कम करती हैं तो भारतीय आईटी कंपनियों को मिलने वाले नए प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ सकता है। यही वजह रही कि Infosys, TCS, HCL Tech, Wipro और अन्य आईटी शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली।

गिरावट के बावजूद Infosys पर क्यों भरोसा जता रहे हैं एक्सपर्ट?

शेयर बाजार में अक्सर ऐसा होता है कि किसी सेक्टर में डर का माहौल बनते ही निवेशक जल्दबाजी में बिकवाली शुरू कर देते हैं। लेकिन एक्सपर्ट सिर्फ मौजूदा माहौल नहीं देखते, वे कंपनी की कमाई, ऑर्डर बुक, भविष्य की संभावनाएं और बिजनेस मॉडल को भी ध्यान में रखते हैं। इंफोसिस को लेकर कई ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी का बिजनेस अभी भी मजबूत है और लॉन्ग टर्म में ग्रोथ की संभावना बनी हुई है।

Infosys Share का औसत टारगेट कितना है?

trendlyne.com के मुताबिक, इंफोसिस का औसत टारगेट करीब ₹1,460 के आसपास है। दिलचस्प बात यह है कि यह स्तर मौजूदा शेयर कीमत की तुलना में करीब 41% तक ज्यादा माना जा रहा है। यानी अगर एक्सपर्ट्स का अनुमान सही साबित होता है तो निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेट?

Joindre Capital Services ने करीब ₹1,717 का टारगेट दिया है।

Prabhudas Lilladher ने लगभग ₹1,570 का लक्ष्य रखा है।

Deven Choksey ने करीब ₹1,497 का टारगेट बताया है।

Motilal Oswal ने लगभग ₹1,450 का लक्ष्य दिया है।

कुछ ब्रोकरेज हाउस जैसे ICICI Direct होल्ड करने की सलाह दी है और ₹1,330 का टारगेट दिया है। जिससे साफ है कि बाजार में राय पूरी तरह एक जैसी नहीं है।

नोट: यहां बताए गए टारगेट प्राइस अप्रैल 2026 से 19 जून 2026 के बीच जारी विभिन्न ब्रोकरेज रिपोर्ट्स और Trendlyne.com पर उपलब्ध डेटा पर आधारित हैं। ये लेटेस्ट अपडेट नहीं हैं। हालांकि, इन रिपोर्ट्स के अनुसार कई ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि उस समय के मुकाबले Infosys के शेयर में आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई है। निवेशकों को किसी भी फैसले से पहले कंपनी के ताजा भाव, लेटेस्ट रिपोर्ट्स और बाजार की मौजूदा स्थिति की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।

क्या AI बनेगा Infosys की नई ताकत?

आईटी सेक्टर में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की हो रही है। दुनिया भर की कंपनियां AI, क्लाउड और डेटा टेक्नोलॉजी पर लगातार खर्च बढ़ा रही हैं। ऐसे में इंफोसिस जैसी कंपनियों के लिए नए मौके पैदा हो सकते हैं। यही वजह है कि कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले वर्षों में AI से जुड़ी सेवाएं आईटी कंपनियों की कमाई बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी Trendlyne पर उपलब्ध आंकड़ों और ब्रोकरेज रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और किसी भी शेयर का टारगेट प्राइस भविष्य में मिलने वाले रिटर्न की गारंटी नहीं देता है। निवेश से पहले अपनी वित्तीय स्थिति, जोखिम लेने की क्षमता और निवेश उद्देश्यों का आकलन खुद करें और किसी भी निवेश से पहले सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट या वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें।