PM Kisan 24th Installment Latest Update: क्या 25 अक्टूबर को किसानों के खाते में 2,000 रुपए आएंगे? जानें 24वीं किस्त की तारीख पर ताजा अपडेट और स्टेटस चेक करने का तरीका।

PM Kisan 24th Kist: देशभर के करोड़ों किसान इन दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 24 किस्त का इंतजार है। त्योहारों का सीजन है और दिवाली सिर पर है, तो हर किसी का सवाल है कि आखिर 2,000 रुपए कब आएंगे? इसी बीच एक चर्चा तेजी से फैल रही है कि शायद इसी रविवार यानी 25 अक्टूबर को किसानों के बैंक खातों में पैसा (PM Kisan Yojana 24th Installment) क्रेडिट हो सकता है। क्या वाकई इस वीकेंड मोदी सरकार किसानों को बड़ा गिफ्ट देने वाली है? आइए जानते हैं पूरा सच...

पीएम किसान की 24वीं किस्त के रविवार को आने की चर्चा क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रविवार, 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और लोगों के बीच ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी अपने इसी दौरे से कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं और वाराणसी के मंच से ही 24वीं किस्त का बटन दबा सकते हैं।

क्या सरकार ने पीएम किसान की अगली किस्त की तारीख को कंफर्म किया है?

फिलहाल सरकार ने आधिकारिक तौर पर 25 अक्टूबर की तारीख का कोई ऐलान नहीं किया है। अगर आप पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएंगे, तो वहां भी अभी तक पैसा भेजने की किसी भी तारीख का जिक्र नहीं है। यानी रविवार को पैसे आ भी सकते हैं और नहीं भी, क्योंकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं दी गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 24 किस्त कब आएगी?

अगर आप पीएम किसान योजना का पैटर्न देखें, तो हर 4 महीने के गैप पर 2-2 हजार रुपए की किस्त आती है। इससे पहले वाली 23वीं किस्त इसी साल जून में आई थी। तब करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में पैसे गए थे। अब अगर जून से 4 महीने गिनें, तो अक्टूबर में यह समय पूरा हो रहा है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि किस्त अक्टूबर या नवंबर में कभी भी जारी की जा सकती है। बस सरकार के फाइनल ऐलान का इंतजार है।

पीएम किसान 24वीं किस्त को लेकर किसान तुरंत करें ये काम

इस योजना की अगली किस्त के पैसे कभी भी आ सकते हैं, लेकिन किसानों को ये पता करना होगा कि उनका खाता पैसे लेने के लिए पूरी तरह तैयार हो। अगर आपने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं की है या आपका बैंक खाता आधार (Aadhaar) से लिंक नहीं है, तो आपके 2000 रुपए बीच में ही अटक सकते हैं। इसलिए आज ही अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर अपना स्टेटस चेक कर लें।

पीएम किसान का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।
  • वेबसाइट पर उपलब्ध Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
  • वहां 'Know Your Status' का विकल्प देखें।
  • मांगी गई जानकारी भरें और निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी में अपनी किस्त और भुगतान से जुड़ा स्टेटस देखें।