- Home
- Business
- Kalyan Jewellers Share Price Target: ₹770 तक जाएगा शेयर या ₹382 पर थमेगा? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह
Kalyan Jewellers Share Price Target: ₹770 तक जाएगा शेयर या ₹382 पर थमेगा? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह
Kalyan Jewellers Share Buy or Sell: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सोमवार का दिन बुरे सपने से कम नहीं रहा। खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास ज्वेलरी स्टॉक्स थे। PM मोदी की एक अपील से ये शेयर क्रैश हो गए। जानिए कल्याण ज्वेलर्स शेयर में क्या होने वाला है?

ज्वेलरी शेयरों में बिकवाली क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक रैली के दौरान देशवासियों से देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) को बचाने के लिए एक खास अपील की। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में जारी तनाव को देखते हुए भारतीय अगले 1 साल तक सोने की खरीदारी टाल दें। पीएम मोदी ने 3 बड़ी अपील की। पहला अगले 1 साल तक शादियों या त्योहारों के लिए सोना न खरीदें। दूसरा ईंधन (Fuel) की खपत कम करें और तीसरा गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचें। बस, इसी 'नो गोल्ड' अपील ने निवेशकों को डरा दिया। उन्हें लगा कि अगर लोग सोना नहीं खरीदेंगे, तो ज्वेलरी कंपनियों का धंधा चौपट हो जाएगा।

Kalyan Jewellers के शेयर का हाल
बाजार खुलते ही कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों पर दबाव दिखने लगा। शेयर करीब 8.88% टूटकर ₹386.50 पर आ गया। कारोबार के दौरान इसने ₹382.10 का निचला स्तर छुआ। सिर्फ कल्याण ही नहीं, टाइटन (Titan) 6% से ज्यादा और सेनको गोल्ड (Senco Gold) भी 8% से ज्यादा लुढ़क गए।
निवेशकों के मन में क्या डर है?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशक सिर्फ अपील से नहीं डरे हैं, बल्कि उन्हें पॉलिसी बदलने का डर सता रहा है। अभी सोने पर 6% इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है। चर्चा है कि सरकार सोने के आयात को कम करने के लिए इस ड्यूटी को बढ़ा सकती है। भारत ने पिछले साल रिकॉर्ड $72 बिलियन का सोना मंगवाया। तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार अब इस खर्च को रोकना चाहती है।
Kalyan Jewellers Share: कहां तक जाएगा भाव?
भारी गिरावट के बावजूद, कई एनालिस्ट्स अब भी इस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव हैं। 'TradingView' के डेटा के मुताबिक, 9 बड़े एनालिस्ट्स ने इसमें स्ट्रॉन्ग बाय दी है। इसका अधिकतम अनुमान ₹770.00 है। औसत टारगेट (Average Target) ₹632.40 और न्यूनतम अनुमान (Min Target) ₹487.00 का है। ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने इसे 'Strong Buy' रेटिंग दी है, लेकिन पीएम मोदी की अपील के बाद अब देखना होगा कि क्या यह शेयर ₹487 के अपने न्यूनतम सपोर्ट को बचा पाता है या नहीं।
कल्याण ज्वेलर्स शेयर को लेकर क्या करना चाहिए?
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आम निवेशक को फिलहाल 'Wait and Watch' की स्थिति में रहना चाहिए। ज्वेलरी स्टॉक्स में अभी कुछ दिन उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। यह देखना जरूरी होगा कि सरकार की तरफ से क्या सोने के आयात (Import) पर कोई सख्त नियम आते हैं या नहीं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

