करवा चौथ पर पत्नी का गिफ्ट लेना भूल गए? ज्वेलरी शॉप जाने का टाइम ही नहीं मिला? आप ऑफिस में बैठे-बैठे सिर्फ 1 मिनट में पत्नी को वॉट्सऐप पर गोल्ड गिफ्ट दे सकते हैं। जानें कैसे?

Karwa Chauth Gift for Wife: आज करवा चौथ है और बॉस ने फंसा रखा है? शाम होने वाली है और आपने अब तक करवा चौथ का गिफ्ट नहीं लिया? आपको पता है कि ऑफिस से निकलते ही रास्तों में भयंकर जाम मिलेगा और अब सुनार की दुकान पर जाकर गहने खरीदने का टाइम बिल्कुल नहीं बचा है। उधर पत्नी सुबह से निर्जला व्रत रखकर बैठी है। अगर आज खाली हाथ घर गए, तो क्लास लगना कंफर्म है? क्या आपकी सिचुएशन भी ऐसी ही है? अगर हां, तो टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा स्मार्ट 'जुगाड़' बता रहे हैं, जिससे आप ऑफिस में बैठे-बैठे अपनी पत्नी को सीधे वॉट्सऐप (WhatsApp) पर सोने (Gold) का गिफ्ट भेज सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं है, ये सिर्फ ₹10 से भी शुरू हो जाता है।

क्या है ये कमाल का स्मार्ट गिफ्ट?

हम बात कर रहे हैं डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) की। आज के टाइम में फिजिकल गहने खरीदना पुराना हो गया है। आप अपने मोबाइल में मौजूद PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे ऐप्स से 24 कैरेट का एकदम शुद्ध सोना खरीद सकते हैं। जैसे ही आप पेमेंट करेंगे, सोने का एक डिजिटल सर्टिफिकेट तुरंत आपके फोन में आ जाएगा। बस, उस सर्टिफिकेट को पत्नी के वॉट्सऐप पर शेयर कर दीजिए और लिख दीजिए, 'हैप्पी करवा चौथ!'

डिजिटल गोल्ड, नॉर्मल गहनों से क्यों बेस्ट है?

आपका बजट, आपकी मर्जी

सुनार या गोल्ड शॉप वालों के पास जाएंगे तो हजारों रुपए चाहिए। लेकिन फोन से आप 100 रुपए, 500 रुपए, 5,000 रुपए या 50,000 रुपए... अपने बजट के हिसाब से कितना भी सोना खरीद सकते हैं।

जीरो मेकिंग चार्ज

बाजार से यानी ज्वैलरी शॉप से गहने लेने पर सुनार 15-20% मेकिंग चार्ज काट लेता है। यहां आपका 100% पैसा सिर्फ और सिर्फ सोने की ग्रोथ में लगता है। इससे आपको ज्यादा पैसे लगाने की जरुरत भी नहीं पड़ती है।

100% शुद्धता

डिजिटल गोल्ड में आपको 24 कैरेट (24K) का एकदम प्योर सोना मिलता है, जिसकी गारंटी होती है। मतलब आपको सोने की शुद्धता से कोई समझौता नहीं करना पड़ता है और आप बिल्कुल शुद्ध सोना खरीदते हैं।

चोरी का डर नहीं

ये सोना आपके मोबाइल में सेफ रहता है। जब मर्जी हो आप इसे बेचकर बैंक अकाउंट में पैसे मंगा सकते हैं या इसे सिक्कों में बदलकर घर भी मंगा सकते हैं। इससे चोरी होने या खोने की कोई टेंशन नहीं रहती है।

डिजिटल गोल्ड कैसे खरीदें और भेजें?

  • अपना Google Pay, PhonePe या Paytm या कोई ब्रोकरेज ऐप खोलें।
  • सर्च बार में 'Gold', 'ETF' या 'Wealth' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • 'Buy Gold' या 'Buy Digital Gold' को चुनें।
  • आपको जितने रुपए का गिफ्ट देना है, वो अमाउंट डालें।
  • UPI से पेमेंट कर दें।
  • पेमेंट होते ही आपको गोल्ड की रिसीट (Receipt) मिल जाएगी। वहां से 'Share' का बटन दबाएं और सीधे पत्नी के वॉट्सऐप पर भेज दें!

करवा चौथ पर लास्ट-मिनट गिफ्ट आइडिया

अगर आपको सोना नहीं देना है, तो फोन से ही आप ये 2 गिफ्ट भी दे सकते हैं..

E-Gift Card

Myntra, Nykaa या Amazon ऐप पर जाएं और वहां से एक 'ई-गिफ्ट वाउचर' खरीद लें। इसका लिंक पत्नी को उनके वॉट्सऐप पर सेंड कर दें। वो अपनी मर्जी की साड़ी, मेकअप या सूट खुद ऑर्डर कर लेगी।

10 मिनट डिलीवरी

Blinkit या Swiggy Instamart खोलें। वहां 'करवा चौथ गिफ्ट्स' का सेक्शन बना है। पत्नी की फेवरेट चॉकलेट, परफ्यूम या स्किनकेयर किट ऑर्डर कर सकते हैं। आपके घर पहुंचने से पहले गिफ्ट घर पहुंच जाएगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। डिजिटल गोल्ड या किसी भी ई-गिफ्ट वाउचर की खरीदारी बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी पेमेंट ऐप (PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) से लेन-देन या निवेश करने से पहले उनकी नियम और शर्तें (T&C) जरूर पढ़ लें। हम या हमारी वेबसाइट किसी भी प्रकार के वित्तीय निवेश की सलाह नहीं देते हैं। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।