MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • लाड़ली बहना 41वीं किस्त आपके खाते में आई या नहीं? सिर्फ 2 मिनट में मोबाइल से ऐसे चेक करें

लाड़ली बहना 41वीं किस्त आपके खाते में आई या नहीं? सिर्फ 2 मिनट में मोबाइल से ऐसे चेक करें

Ladli Behna Yojana Status: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज खाते में 41वीं किस्त के ₹1500 आने वाले हैं। पैसा ट्रांसफर होने के बाद आपके खाते में आएं या नहीं, सिर्फ 2 मिनट में चेक कर सकती हैं। जानिए पूरी प्रॉसेस...

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Oct 14 2026, 03:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज
Image Credit : Asianet News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज

आज 14 अक्टूबर का दिन मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बेहद खास है। राज्य सरकार आज लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव उमरिया जिले के गुरुवाही गांव से एक ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी पात्र महिलाओं के खाते में 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनाके पैसे किन्हें मिलते हैं?
Image Credit : Gemini

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनाके पैसे किन्हें मिलते हैं?

इस योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलता है जो मध्य प्रदेश की निवासी हैं और जिनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है। योजना मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं के लिए है, जिसमें विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। अविवाहित लड़कियों को इसका लाभ नहीं मिलता है। इसके साथ ही, महिला के परिवार की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए, घर में कोई सरकारी नौकरी या टैक्स देने वाला नहीं होना चाहिए और परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Related image1
PM Kisan 24th Installment: क्या अक्टूबर में ही खाते में आएंगे ₹2000? जान लें ताजा अपडेट
Related image2
PM Kisan Alert: पोर्टल पर तुरंत अपडेट करें मिसिंग डिटेल्स, वरना अटक जाएगी ₹2000 की अगली किस्त
35
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्ट का स्टेटस मोबाइल से कैसे चेक करें?
Image Credit : Gemini

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्ट का स्टेटस मोबाइल से कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) को अपने मोबाइल में खोलें।
  • वेबसाइट पर 'आवेदन की स्थिति' (Application Status) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना ऑनलाइन पंजीयन क्रमांक (रजिस्ट्रेशन नंबर) भरें।
  • स्क्रीन पर मांगी गई बाकी जानकारी डालें और सबमिट करें।
  • अब आपकी किस्त और आवेदन का पूरा स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
45
अगर बैंक खाते में पैसे न आएं तो क्या करें?
Image Credit : Gemini

अगर बैंक खाते में पैसे न आएं तो क्या करें?

कई बार ऐसा होता है कि लिस्ट में नाम होने के बाद भी पैसे नहीं आते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो घबराएं नहीं। सबसे पहले बैंक जाकर चेक करें कि आपका खाता आधार से लिंक है या नहीं। इसके अलावा खाते में 'डीबीटी' (DBT) का चालू होना और समग्र ई-केवाईसी (e-KYC) का पूरा होना बहुत जरूरी है। अगर फिर भी दिक्कत आ रही है, तो आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या योजना के हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल करके मदद ले सकती हैं।

55
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नए आवेदन के लिए कौन से कागज जरूरी हैं?
Image Credit : Gemini

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नए आवेदन के लिए कौन से कागज जरूरी हैं?

सरकार जब भी नए आवेदन लेना शुरू करती है, तो आपको कुछ जरूरी कागजातों की जरूरत पड़ती है। इनमें आपकी समग्र परिवार आईडी, व्यक्तिगत समग्र आईडी, आधार कार्ड, चालू मोबाइल नंबर और आपका अपना बैंक खाता शामिल है। ध्यान रहे कि बैंक खाता जॉइंट (किसी और के साथ जुड़ा हुआ) नहीं होना चाहिए। नए फॉर्म कब भरे जाएंगे, इसकी जानकारी के लिए किसी फर्जी साइट पर जाने के बजाय सिर्फ सरकारी पोर्टल पर ही भरोसा करें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
सरकारी योजनाएं
मध्य प्रदेश समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM Kisan 24th Installment: क्या अक्टूबर में ही खाते में आएंगे ₹2000? जान लें ताजा अपडेट
Recommended image2
HD Fire Protect IPO GMP: 34% प्रीमियम पर पहुंचा आईपीओ, ₹14905 लगाकर कितनी होगी कमाई?
Recommended image3
Tata Elxsi Share: नतीजों के बाद 7% भागा शेयर, लेकिन ब्रोकरेज बोले- 'बेच दो', जानें क्या है चेतावनी
Recommended image4
Price Per Ounce of Gold: सोने की कीमतों में सुस्ती, चांदी भी फिसली, जानें दिल्ली से मुंबई तक 10 ग्राम का भाव
Recommended image5
Gold Price: आज सस्ता, लेकिन धनतेरस-दिवाली पर रुलाएगा सोना! जानें कितने बढ़ सकते हैं दाम
Related Stories
Recommended image1
PM Kisan 24th Installment: क्या अक्टूबर में ही खाते में आएंगे ₹2000? जान लें ताजा अपडेट
Recommended image2
PM Kisan Alert: पोर्टल पर तुरंत अपडेट करें मिसिंग डिटेल्स, वरना अटक जाएगी ₹2000 की अगली किस्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved