LPG की किल्लत का असर ट्रेनों पर, क्या बंद हो जाएगा गरमा-गरम खाना? IRCTC का बड़ा अलर्ट
LPG Shortage in Railways: ईरान-इजराइल तनाव से अब भारतीय रेलवे की थाली का जायका बिगड़ सकता है।अगर आप भी अगले कुछ दिनों में ट्रेन सफर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।LPG किल्लत का असर ट्रेनों में मिलने वाले खाने पर पड़ सकता है।

क्या ट्रेनों में बंद हो सकता है खाना?
भारतीय रेलवे रोजाना करीब 17 लाख यात्रियों को खाना सर्व करता है। यह खाना रेलवे के 'बेस किचन' (Base Kitchens) में तैयार होता है। यहां खाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। ईरान जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग बंद हो गया है और सप्लाई चेन भी टूट गई है, जिससे इन बेस किचन को जरूरत के मुताबिक गैस नहीं मिल पा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर गैस की किल्लत जारी रही, तो लंबी दूरी की ट्रेनों में 'पका हुआ भोजन' (Cooked Meals) देना अस्थाई रूप से बंद किया जा सकता है।
पहले से बुक खाने का क्या होगा?
उन यात्रियों के लिए राहत की बात है जिन्होंने टिकट बुक करते समय 'Pre-booked Meal' के लिए एडवांस पेमेंट किया है। अगर गैस संकट के कारण IRCTC आपको ट्रेन में खाना नहीं दे पाता है, तो आपके खाने का पूरा पैसा वापस (Refund) कर दिया जाएगा। रेलवे ने साफ किया है कि किसी भी यात्री को सर्विस न मिलने पर आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
IRCTC का 'इमरजेंसी प्लान' और नए निर्देश
- रेलवे ने अपने सभी वेंडर्स, फूड प्लाजा, और 'जन आहार' आउटलेट्स को 10 मार्च को एक जरूरी पत्र लिखकर 'प्लान-बी' तैयार रखने को कहा है। वेंडर्स को निर्देश दिया गया है कि वे रेडी-टू-ईट (RTE) जैसे उपमा, पोहा और डिब्बाबंद खाने का भारी स्टॉक रखें ताकि यात्रियों को भूखा न रहना पड़े।
- जहां गैस की किल्लत है, वहां तुरंत बिजली के चूल्हों (Induction) या माइक्रोवेव का इस्तेमाल शुरू करें।
- फूड प्लाजा और रिफ्रेशमेंट रूम्स को हिदायत दी गई है कि सप्लाई चेन प्रभावित होने के बावजूद यात्रियों की सेवा में कोई रुकावट न आए।
स्टेशन पर भी दिखेगा असर
सिर्फ ट्रेनों के अंदर ही नहीं, बल्कि रेलवे स्टेशनों पर बने स्टॉल्स और रेस्टोरेंट्स को भी वैकल्पिक कुकिंग मोड पर शिफ्ट होने को कहा गया है। मिडिल ईस्ट के 'होर्मुज जलमार्ग' (Strait of Hormuz) में तनाव की वजह से भारत सरकार ने भी गैस की राशनिंग शुरू कर दी है, जिसमें प्राथमिकता घरेलू रसोई और CNG वाहनों को दी जा रही है।
ट्रेन से सफर करने वालों को क्या करना चाहिए?
- अगर आप जल्द ही ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो सफर से पहले मील प्री-बुकिंग की स्थिति चेक करें।
- स्टेशन पर उपलब्ध फूड आउटलेट्स की जानकारी रखें।
- लंबी यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त स्नैक्स या रेडी-टू-ईट फूड साथ रखें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

