MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • LPG Alert: सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर खाली हो रहा बैंक अकाउंट, Indane-HP की बड़ी चेतावनी

LPG Alert: सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर खाली हो रहा बैंक अकाउंट, Indane-HP की बड़ी चेतावनी

Indane-HP Gas Latest Update: अगर आपके घर भी गैस सिलेंडर आता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आजकल स्कैमर्स ने लोगों को लूटने का एक नया तरीका निकाला है, LPG DAC कोड स्कैम। इंडेन और एचपी गैस जैसी कंपनियों ने अपने ग्राहकों को सावधान रहने को कहा है।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 11 2026, 09:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

LPG DAC क्या है?

अब सिलेंडर की डिलीवरी 100% DAC (Delivery Authentication Code) के जरिए ही होती है। यह नियम आपकी सेफ्टी के लिए बना था, ताकि आपका सिलेंडर किसी और को न मिले, लेकिन जालसाजों ने इसे ही हथियार बना लिया है। अब इसी के जरिए ग्राहकों को लूटा जा रहा है। स्कैमर्स आपको डराने वाले मैसेज भेज सकते हैं कि 'आपका सिलेंडर कैंसिल हो जाएगा' या 'सब्सिडी रुक जाएगी, इस लिंक पर कोड डालें।' इससे बचने के लिए कंपनियां कुछ खास बातें बता रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Getty

LPG Cylinder Delivery: असली-नकली मैसेज की पहचान कैसे करें?

  • HP Gas का ग्राहकों के लिए आधिकारिक मैसेज हमेशा 'VM-HPGASc-S' जैसे सेंडर नेम से आता है। इसमें 4 अंकों का OTP होता है। याद रखें, HP के कर्मचारी कभी भी फोन या वॉट्सऐप पर OTP नहीं मांगते।
  • Indane का मैसेज 'VK-INDANE' या 'VM-INDANE' जैसी ID से आता है। इसमें 6 अंकों का DAC कोड होता है।

Related Articles

Related image1
Now Playing
LPG Cylinder Crisis पर Gas Distributors ने बताई जमीनी हकीकत, क्यों मचा त्राहिमाम?
Related image2
LPG Cylinder Delivery Rule: गैस सिलेंडर लेते समय ये गलती पड़ सकती है भारी, जानिए आपके अधिकार
35
Image Credit : Getty

गैस सिलेंडर डिलीवरी का DAC कोड कब दें?

चाहे वह 4 अंकों का OTP हो या 6 अंकों का DAC कोड, इसे सिर्फ और सिर्फ तभी डिलीवरी बॉय को बताएं जब वह सिलेंडर लेकर आपके दरवाजे पर खड़ा हो। उससे पहले कभी भी फोन पर किसी को यह नंबर न दें।

45
Image Credit : Asianet News

LPG सिलेंडर डिलीवरी को लेकर साइबर एक्सपर्ट की सलाह

  1. अगर आपने सिलेंडर बुक नहीं किया है और फिर भी डिलीवरी या कोड का मैसेज आए, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें।
  2. अगर कोई फोन पर कहे कि 'अभी कोड बताओ वरना बुकिंग फेल हो जाएगी', तो समझ लीजिए वह फ्रॉड है।
  3. किसी भी अनजान लिंक के जरिए अपनी बुकिंग डिटेल्स शेयर न करें।
55
Image Credit : Asianet News

LPG Rates Today: आपके शहर में आज गैस सिलेंडर का भाव

जयपुर (Jaipur)

घरेलू सिलेंडर (14.2 KG)- ₹916.50

कमर्शियल सिलेंडर (19 KG)- ₹3099.00

इंदौर (Indore)

घरेलू सिलेंडर (14.2 KG)- ₹941.00

कमर्शियल सिलेंडर (19 KG)- ₹3176.50

पटना (Patna)

घरेलू सिलेंडर (14.2 KG)- ₹1002.50

कमर्शियल सिलेंडर (19 KG)- ₹3346.50

हैदराबाद (Hyderabad)

घरेलू सिलेंडर (14.2 KG)- ₹965.00

कमर्शियल सिलेंडर (19 KG)- ₹3315.00

बेंगलुरु (Bangalore)

घरेलू सिलेंडर (14.2 KG)- ₹915.50

कमर्शियल सिलेंडर (19 KG)- ₹3152.00

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
EPFO 3.0: अब चुटकियों में ट्रांसफर होगा PF का पैसा, इन दो बदलावों से दूर होंगी ये 6 बड़ी टेंशन
Recommended image2
LPG ALERT: 1 जून से कैंसिल हो सकता है आपका गैस सिलेंडर, बुकिंग की डेडलाइन भी बदली!
Recommended image3
Petrol Expiry Date: क्या दूध, ब्रेड और दवाइयों की तरह पेट्रोल भी हो जाता है खराब? जानें कितने दिन में
Recommended image4
PF and Pension Rules: 10 साल नौकरी पूरी नहीं हुई? फिर भी EPFO से निकाल सकते हैं पेंशन का पूरा पैसा
Recommended image5
Credit Card Hack: जेब में रखा कार्ड दिलाएगा फ्री शॉपिंग, 90% लोग भूल जाते हैं ये ट्रिक!
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
LPG Cylinder Crisis पर Gas Distributors ने बताई जमीनी हकीकत, क्यों मचा त्राहिमाम?
Recommended image2
LPG Cylinder Delivery Rule: गैस सिलेंडर लेते समय ये गलती पड़ सकती है भारी, जानिए आपके अधिकार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved