- Home
- Business
- मकर संक्रांति की भीड़ भूल जाइए! दिल्ली से सिर्फ 1 घंटे में पहुंचे प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी
मकर संक्रांति की भीड़ भूल जाइए! दिल्ली से सिर्फ 1 घंटे में पहुंचे प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी
Makar Sankranti Flights: 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, दर्शन, घूमने या गांव जाना है? जानिए दिल्ली से प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ और कानपुर की सबसे सस्ती नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स, किराया और टाइमिंग और फुल डिटेल्स...

दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट्स (Flights from New Delhi to Prayagraj)
प्रयागराज मकर संक्रांति पर सबसे ज्यादा भीड़ वाला शहर होता है, क्योंकि इसी दिन संगम स्नान का विशेष महत्व होता है। दिल्ली से प्रयागराज के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट उपलब्ध है, जिससे सफर काफी आसान हो जाता है। इस दिन IndiGo की एक फ्लाइट है, जो दोपहर 13:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और करीब 1 घंटा 20 मिनट में प्रयागराज पहुंचा देगी। फ्लाइट 14:30 बजे लैंड करती है। इस फ्लाइट का किराया लगभग ₹4,950 है। जो यात्री सीधे और कम समय में प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प है।
दिल्ली से वाराणसी की फ्लाइट्स (Flights from New Delhi to Varanasi)
SpiceJet की फ्लाइट
स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह 08:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और 10:20 बजे वाराणसी पहुंचती है। इस फ्लाइट का किराया लगभग ₹4,469 है, जो इस रूट पर सबसे सस्ते विकल्पों में से एक है।
Air India Express की फ्लाइट्स
एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। एक 12:40 से 14:15 तक और दूसरी 13:50 से 15:25 तक चलती है। दोनों फ्लाइट्स नॉन-स्टॉप हैं और किराया करीब ₹4,598 है।
IndiGo की फ्लाइट्स
इंडिगो की कई फ्लाइट्स हैं, जो 11:05, 14:00 और 16:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती हैं। यात्रा समय करीब 1 घंटा 20–25 मिनट का है। इनका किराया ₹4,600 से ₹5,491 के बीच है।
Air India की फ्लाइट्स
एयर इंडिया की फ्लाइट्स भी उपलब्ध हैं, जिनका किराया थोड़ा ज्यादा है। एक फ्लाइट ₹6,482 में और दूसरी ₹12,988 तक जाती है।
दिल्ली से अयोध्या की फ्लाइट्स (Flights from New Delhi to Ayodhya)
Akasa Air की फ्लाइट
आकासा एयर की फ्लाइट 10:50 बजे दिल्ली से चलती है और 12:15 बजे अयोध्या पहुंचती है। इसका किराया सिर्फ ₹2,948 है, जो इस रूट की सबसे सस्ती फ्लाइट मानी जा रही है।
Air India Express की फ्लाइट
यह फ्लाइट सुबह 08:45 बजे उड़ान भरती है और 10:35 बजे अयोध्या पहुंचती है। किराया करीब ₹3,218 है।
IndiGo की फ्लाइट
इंडिगो की फ्लाइट 12:20 से 13:30 तक चलती है और इसका किराया ₹5,465 है।
दिल्ली से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट्स (Flights from New Delhi to Lucknow)
Air India Express की फ्लाइट्स
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स 18:20 से 19:40 और रात 22:45 से 00:05 (अगले दिन) तक चलती हैं। दोनों फ्लाइट्स नॉन-स्टॉप हैं और किराया करीब ₹3,209 है।
IndiGo की फ्लाइट्स
इंडिगो की कई फ्लाइट्स हैं, जो 17:30, 19:10, 20:45 और 21:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरती हैं। यात्रा समय करीब 1 घंटा 10–15 मिनट का है और किराया ₹3,210 के आसपास है।
दिल्ली से कानपुर की फ्लाइट (Flights from New Delhi to Kanpur)
कानपुर के लिए दिल्ली से इंडिगो की नॉन-स्टॉप फ्लाइट उपलब्ध है। यह फ्लाइट 12:50 बजे दिल्ली से चलती है और 14:00 बजे कानपुर पहुंचती है। यात्रा समय करीब 1 घंटा 10 मिनट है और किराया लगभग ₹5,533 है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी फ्लाइट डिटेल्स और किराए makemytrip.com पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर हैं। समय और कीमतों में बदलाव हो सकता है, इसलिए टिकट बुक करने से पहले एक पार साइट पर जरूर चेक कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

