आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी वैद्यनाथन ने अपने ईसॉप ऋण को बंद करने के लिए लगभग 58 करोड़ रुपये में 2.75 करोड़ शेयर बेचे हैं

नई दिल्ली: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी वैद्यनाथन ने अपने ईसॉप ऋण को बंद करने के लिए लगभग 58 करोड़ रुपये में 2.75 करोड़ शेयर बेचे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बीएसई को बताया, "हमें बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी वैद्यनाथन से सूचना मिली है कि उन्होंने 19 मार्च 2020 को 2,75,58,412 शेयर बेचकर लगभग 58 करोड़ रुपये का ईएसओपी (कर्मचारी शेयर विकल्प योजना) लोन चुकाया है।"

बैंक ने कहा, "उन्होंने बताया है कि इस बिक्री के साथ उनका ईसॉप ऋण खत्म हो गया है, और उन्हें भविष्य में कोई भी शेयर बेचने की जरूरत नहीं होगी।"

वैद्यनाथन ने बताया है कि उनके पास अभी भी 4,23,47,144 शेयर (0.88 प्रतिशत) हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)