- Home
- Business
- Money News
- Vande Bharat: देश को मिली 11वीं वंदे भारत, जानें अब तक किन-किन रूट्स पर चल रही ये ट्रेन
Vande Bharat: देश को मिली 11वीं वंदे भारत, जानें अब तक किन-किन रूट्स पर चल रही ये ट्रेन
भारत की 11वीं वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने शनिवार 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। इससे पहले तक 10 वंदे भारत अलग-अलग रूट्स पर चल रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

देश के पहली वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी के नई दिल्ली से बीच 15 फरवरी, 2019 को चलाई गई थी। तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई गई थी।
भारत की तीसरी वंदे भारत मुंबई से गुजरात की राजधानी गांधीनगर कैपिटल के बीच चलाई गई।
देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अम्ब अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चल रही है।
भारत की पांचवीं वंदे भारत ट्रेन कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चल रही है।
देश की छठी वंदे भारत ट्रेन 11 दिसंबर, 2022 को महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलाई गई।
सातवीं वंदे भारत ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलाई गई है। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती है।
आठवीं वंदे भारत ट्रेन विशाखापट्नम से सिकंदराबाद के बीच चलाई गई है। पीएम मोदी ने इस ट्रेन को 15 जनवरी, 2023 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
9वीं वंदे भारत ट्रेन मुंबई से सोलापुर के बीच शुरू की गई। पीएम मोदी ने 10 फरवरी, 2023 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
10वीं वंदे भारत ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से साईंनगर शिर्डी के बीच चलाई गई। प्रधानमंत्री ने 10 फरवरी, 2023 को इसे रवाना किया।
देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन 1 अप्रैल से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच चलाई गई। यह ट्रेन शनिवार को छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलेगी।
ये भी देखें :
RKMP से हजरत निजामुद्दीन के बीच 11वीं वंदे भारत, जानें किस क्लास का कितना होगा किराया
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News