MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • ऑफिस नहीं जाना? ये 5 काम घर बैठे दे सकते हैं ₹50,000 महीना

ऑफिस नहीं जाना? ये 5 काम घर बैठे दे सकते हैं ₹50,000 महीना

Online Jobs from Home: आज की जेनरेशन सिर्फ जॉब नहीं ढूंढ रही, बल्कि ऐसे काम चाहती है जो घर बैठे पैसे बनाकर दे। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो 5 नए काम शुरू कर सकते हैं, इनमें ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत नहीं होती और मंथली अच्छी इनकम भी हो सकती है। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 07 2026, 04:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

फ्रीलांस डेटा या AI टास्क वर्क

2026 में AI से जुड़े छोटे-छोटे काम तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें डेटा चेक करना, टैग करना या सिंपल टास्क पूरे करना शामिल होता है। इसके लिए कोई हाई लेवल टेक्निकल स्किल नहीं चाहिए। कई इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म ऐसे काम देते हैं, जहां घंटे के हिसाब से पेमेंट मिलती है। रोज 3-4 घंटे काम करके महीने का 30 से 50 हजार रुपए तक आसानी से कमाया जा सकता है।

25
Image Credit : Gemini

कंटेंट राइटिंग

अगर आपको हिंदी या इंग्लिश में थोड़ा भी लिखना आता है, तो कंटेंट राइटिंग आपके लिए सबसे आसान कमाई का जरिया बन सकता है। आज वेबसाइट्स, ऐप्स और सोशल मीडिया के लिए हर दिन लाखों आर्टिकल और पोस्ट लिखे जाते हैं। शुरुआत में भले ही कम पैसा मिले, लेकिन जैसे-जैसे एक्सपीरिएंस बढ़ता है, महीने का 40-50 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आप पूरी तरह घर बैठे कर सकते हैं।

Related Articles

Related image1
नया साल, नई शुरुआत: लाइफ पार्टनर के साथ शुरू करें 5 धांसू बिजनेस, कमाएं लाखों
Related image2
9 से 5 की जॉब ने थका दिया? इन 7 ऑनलाइन बिजनेस से घर बैठे कमाएं लाखों
35
Image Credit : Gemini

वीडियो एडिटिंग

आज हर दूसरा इंसान वीडियो बना रहा है, लेकिन एडिटिंग हर किसी को नहीं आती। यहीं से कमाई का मौका निकलता है। अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर बेसिक वीडियो एडिट करना सीख लेते हैं, तो यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स और छोटे बिजनेस आपको काम देने लगते हैं। एक वीडियो की फीस 500 से 3,000 रुपए तक मिल सकती है। लगातार काम मिलने पर 50 हजार महीने की कमाई बड़े ही आसानी से कर सकते हैं।

45
Image Credit : Gemini

सोशल मीडिया मैनेजमेंट

बहुत सारे छोटे बिजनेस और ऑनलाइन पेज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें पोस्ट डालने, रिप्लाई देने और अकाउंट संभालने का टाइम नहीं मिलता। अगर आपको इंस्टाग्राम, फेसबुक या एक्स पर काम करना आता है, तो आप सोशल मीडिया मैनेजर बन सकते हैं। एक अकाउंट संभालने के 8 से 15 हजार रुपए तक मिल जाते हैं। 4-5 क्लाइंट्स के साथ महीने की कमाई आराम से 40-50 हजार तक पहुंच सकती है।

55
Image Credit : Gemini

ऑनलाइन ट्यूटर या कोच

अगर आप किसी एक सब्जेक्ट में अच्छी पकड़ रखते हैं। जैसे मैथ्स, इंग्लिश, साइंस या कोई स्किल, तो ऑनलाइन क्लास लेकर भी अच्छी कमाई की जा सकती है। आजकल स्टूडेंट्स घर बैठे पढ़ना पसंद करते हैं। आप जूम (Zoom) या गूगल मीट (Google Meet) के जरिए क्लास ले सकते हैं। एक घंटे की क्लास के 400 से 800 रुपए तक मिल सकते हैं। रोज 2-3 घंटे पढ़ाकर महीने का 50 हजार तक निकाल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए कमाई के तरीके अनुभव, स्किल और मेहनत पर निर्भर करते हैं। इनकम की कोई गारंटी नहीं है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले अपनी समझ, जरूरत और स्थिति के अनुसार फैसला लें। जरूरत पड़े तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Related Stories
Recommended image1
नया साल, नई शुरुआत: लाइफ पार्टनर के साथ शुरू करें 5 धांसू बिजनेस, कमाएं लाखों
Recommended image2
9 से 5 की जॉब ने थका दिया? इन 7 ऑनलाइन बिजनेस से घर बैठे कमाएं लाखों
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved