MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 1 August: हर घर पर असर डालेंगे ये 5 बदलाव! LPG से बैंकिंग तक सबकुछ बदलने वाला है

1 August: हर घर पर असर डालेंगे ये 5 बदलाव! LPG से बैंकिंग तक सबकुछ बदलने वाला है

New Financial Changes from 1 August 2025 : हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 अगस्त से भी कुछ बड़े नियम बदलने जा रहे हैं, जो रसोई गैस से लेकर UPI ट्रांजैक्शन, हवाई टिकट और क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस तक असर डाल सकते हैं। जानिए क्या-क्या बदल जाएगा... 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jul 31 2025, 03:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
LPG सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं
Image Credit : Asianet News

LPG सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं

हर महीने की तरह इस बार भी 1 अगस्त को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतों की घोषणा करेंगी। 1 जुलाई को कमर्शियल गैस सिलेंडर 60 रुपए सस्ता हुआ था, लेकिन घरेलू गैस के रेट जस के तस थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 1 अगस्त से घरेलू LPG में कटौती हो सकती है, जिससे आम परिवारों को कुछ राहत मिल सकती है। ऐसे में 1 अगस्त को गैस सिलेंडर बुक करने से पहले नई कीमतें जरूर चेक कर लें।

25
CNG और PNG की कीमतें भी हो सकती हैं अपडेट
Image Credit : Asianet News

CNG और PNG की कीमतें भी हो सकती हैं अपडेट

अगर आप CNG गाड़ी चलाते हैं या घर में PNG कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो ये बदलाव आपके लिए अहम हैं। अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन अब अगस्त में रिवीजन हो सकता है। मुंबई में CNG 79.50 रुपए प्रति किलो और PNG 49 रुपए प्रति यूनिट तक पहुंच चुकी है। अगर कीमतों में बढ़ोतरी होती है, तो इससे ट्रांसपोर्ट और घर का गैस बिल बढ़ सकता है। पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी से 1 अगस्त को अपडेटेड रेट जरूर कंफर्म करें।

Related Articles

Related image1
August 2025 में पैसा बचेगा, बैंक बैलेंस बढ़ेगा? सरकार देने जा रही खुशियों के 5 पैकेज
Related image2
August Bank Holiday 2025: अगस्त में लगभग 15 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें सारे काम, देखें पूरी डिटेल
35
ATF रेट बदले तो फ्लाइट का किराया भी बदल सकता है
Image Credit : Meta AI

ATF रेट बदले तो फ्लाइट का किराया भी बदल सकता है

तेल कंपनियां 1 अगस्त 2025 को ATF (Air Turbine Fuel) यानी विमान ईंधन की कीमतों की भी समीक्षा करेंगी। अगर रेट में बढ़ोतरी हुई तो हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं। वहीं, अगर कटौती हुई, तो सस्ते में ट्रैवल का मौका मिल सकता है। ऐसे में फ्लाइट टिकट बुक कर रहे हैं तो 1-2 अगस्त की विंडो पर नजर जरूर रखें।

45
SBI क्रेडिट कार्ड पर फ्री इंश्योरेंस कवर बंद होगा
Image Credit : Freepik

SBI क्रेडिट कार्ड पर फ्री इंश्योरेंस कवर बंद होगा

अगर आप SBI के ELITE या प्राइम को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 11 अगस्त 2025 से इन कार्ड्स पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर बंद कर दिया जाएगा। अब तक यह कवर 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का होता था। इससे जो बैंक पार्टनर प्रभावित होंगे, उनमें यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, करुण वैश्य बैंक, इलाहाबाद बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) शामिल हैं।

55
UPI यूज़र्स के लिए नए नियम लागू होंगे
Image Credit : Getty

UPI यूज़र्स के लिए नए नियम लागू होंगे

1 अगस्त से UPI ट्रांजैक्शन के लिए NPCI की ओर से कुछ नए नियम लागू किए जाएंगे, जो खासतौर पर थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे गूगल पे, फोन पे और पेटीएम पर असर डालेंगे। अब बैलेंस चेक दिन में सिर्फ 50 बार कर सकते हैं। इससे ज्यादा की परमिशन नहीं होगी। एक दिन में सिर्फ 25 बार ही बैंक अकाउंट लिस्ट चेक कर पाएंगे। ऑटो-पे ट्रांजैक्शन (जैसे SIP, OTT सब्सक्रिप्शन) अब सिर्फ 3 टाइम स्लॉट में ही होंगे। सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से 5 बजे और रात 9:30 बजे के बाद। इस बदलाव से सिस्टम लोड घटेगा और फेल ट्रांजैक्शन की परेशानी कम हो सकती है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Related Stories
Recommended image1
August 2025 में पैसा बचेगा, बैंक बैलेंस बढ़ेगा? सरकार देने जा रही खुशियों के 5 पैकेज
Recommended image2
August Bank Holiday 2025: अगस्त में लगभग 15 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें सारे काम, देखें पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved