सिर्फ गाजर-सेब ही क्यों खाता था अरबों का मालिक? हैरान कर देगी वजह
Billionaires Strange Diet: हम अक्सर सोचते हैं कि अरबपति शाही खाना खाते होंगे, महंगे शेफ रखते होंगे, डाइट को लेकर सख्त होंगे। लेकिन दुनिया के सबसे अमीरों की खाने की आदतें इतनी अजीब हैं कि जानकर चौंक जाएंगे। सबसे चौंकाने वाला नाम स्टीव जॉब्स का है..

स्टीव जॉब्स (Steve Jobs)
आईफोन वाली कंपनी Apple के फाउंडर स्टीव जॉब्स सिर्फ टेक्नोलॉजी में ही नहीं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल में भी एक्स्ट्रीम थे। एक दौर ऐसा आया जब उन्होंने हफ्तों तक सिर्फ गाजर और सेब खाना शुरू कर दिया। हालात इतने अजीब हो गए कि उनके स्किन का रंग हल्का नारंगी दिखने लगा। जॉब्स कभी-कभी एक ही चीज को कई हफ्तों तक खाते रहते थे। कुछ समय तक वह सिर्फ फ्रूट्स ही खाते थे, जिसे फलाहारी आहार (Fruitarian Diet) कहा जाता है। उनका मानना था कि हल्का और सीमित खाना दिमाग को ज्यादा साफ और क्रिएटिव बनाता है। इतना ही नहीं, स्टीव जॉब्स जानबूझकर कई दिनों तक खाना छोड़ देते थे। उनका कहना था कि भूखा रहने से उन्हें अलग तरह की खुशी, फोकस और एनर्जी महसूस होती है।
मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)
फेसबुक फाउंडर और इंस्टाग्राम-वॉट्सऐप के मालिक मार्क जुकरबर्ग भी खाने के मामले में कम अजीब नहीं हैं। 2011 में उन्होंने एक फैसला लिया, वह सिर्फ वही मांस खाएंगे, जिसे खुद शिकार करेंगे। इसका मतलब साफ था, अगर उन्होंने जानवर का शिकार नहीं किया, तो वह उसका मांस नहीं खाएंगे। उनका मानना था कि इससे खाने की कद्र समझ आती है और इंसान ज्यादा जिम्मेदार बनता है।
बिल गेट्स (Bill Gates)
दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल बिल गेट्स चाहें तो रोज दुनिया के सबसे महंगे खाने खा सकते हैं। लेकिन वे डाइट कोक (Diet Coke) के आदी हैं। गेट्स दिनभर डाइट कोक पीते हैं और कई बार उनका नाश्ता McDonald’s से होता है। खुद उन्होंने माना है कि उनकी डाइट बिल्कुल परफेक्ट नहीं है, लेकिन उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं दिखती।
एलन मस्क (Elon Musk)
टेस्ला और SpaceX के CEO और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क दिन में ज्यादातर घंटे काम ही करते हैं। ऐसे में आप सोचेंगे कि उनकी डाइट बहुत स्ट्रिक्ट होगी, लेकिन सच्चाई उलटी है। मस्क अक्सर नाश्ता ही नहीं करते। वह मार्स चॉकलेट बार से काम चला लेते हैं और कहते हैं कि उन्हें डिनर ज्यादा पसंद है, वो भी तब, जब काम से टाइम मिले।
वॉरेन बफेट (Warren Buffett)
दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में से एक वॉरेन बफेट ने 31 दिसंबर 2025 को रिटायरमेंट ले लिया। उनकी डाइट बेहद हैरान करने वाली है। वह नाश्ते में आइसक्रीम, दोपहर में फ्रेंच फ्राइज और दिनभर में 5 कोक पीते हैं। बफेट रोज McDonald’s से नाश्ता करते हैं और उन्होंने खुद कहा है कि वह कभी भी 3.17 डॉलर से ज्यादा खर्च नहीं करते।

