1 जून से 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में ₹25.50 तक की कमी। दिल्ली में अब ₹1723.50 में मिलेगा। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं।

LPG Gas Cylinder Price: 1 जून से 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। इसकी कीमत 25.50 रुपए तक कम हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 24 रुपए तक कम कर दी है। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत अब 1723.50 रुपए हो गई है। पहले ये 1747.50 रुपए का मिलता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं 

दिल्ली के अलावा कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर पहले 1851.50 रुपए का मिलता था, जो अब 1826 में मिलेगा। वहीं, मुंबई में गैस सिलेंडर पहले 1699 रुपए में मिलता था, जो अब 1674.50 रुपए का हो गया है। चेन्नई में पहले ये 1906 रुपए में मिलता था, लेकिन अब 1881 रुपए में मिलेगा। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 853 रुपए और मुंबई में 852.50 रुपए का मिल रहा है।

हवाई ईंधन ATF भी हुआ सस्ता

इसके साथ ही हवाई जहाजों में इस्तेमाल होनेवाले ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में भी 2391.27 रुपए की कटौती की गई है। इससे तमाम एयरलाइन हवाई किराए में कटौती कर सकती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में ATF की कीमत में 2414.25 रुपए की कटौती हुई है, जिसके बाद ये 83,072.55 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। वहीं, कोलकाता में ATF की कीमत पहले 88237.05 रुपए थी, जो अब 86052.57 रुपए हो गया है। मुंबई में पहले 79855.59 रुपए था जो अब 77602.73 रुपए हो गया है। इसी तरह, चेन्नई में पहले 88494.52 रुपए था, जो अब 86103.25 रुपए हो गया है।