कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 209 रुपए की वृद्धि हुई है। दिल्ली में एक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,731.50 रुपए हो गई है।

नई दिल्ली। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 209 रुपए की वृद्धि कर दी गई है। पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने रविवार को इसकी जानकारी दी। कीमत में हुई यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कीमत में हुई वृद्धि के बाद अब दिल्ली में एक कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1,731.50 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में एक कमर्शियल गैस सिलेंडर 1,684 रुपए में मिलेगा। कीमतों में यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपए की कटौती के लगभग एक महीने बाद आई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें कि वाणिज्यिक और घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) दोनों सिलेंडरों की कीमत में प्रत्येक महीने के पहले दिन मासिक संशोधन होता है। इसलिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें आज से लागू हो जाएंगी।