MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • अभी जान लो वरना कल पछताओगे, 1 अक्टूबर से हो रहे 10 बड़े बदलाव

अभी जान लो वरना कल पछताओगे, 1 अक्टूबर से हो रहे 10 बड़े बदलाव

October 1st Rule Changes: बुधवार से नया महीना अक्टूबर 2025 शुरू हो रहा है। पहली ही तारीख से कई बदलाव होने वाले हैं, जिनमें से कुछ सीधे आपके पैसे, रोजमर्रा के बजट और फाइनेंशियल प्लानिंग पर असर डाल सकते हैं। जानिए 10 सबसे बड़े बदलाव क्या होने वाले हैं 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Sep 30 2025, 05:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दर में बदलाव
Image Credit : Gemini

स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दर में बदलाव

1 अक्टूबर से PPF, SCSS, SSY समेत सभी पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दर में बदलाव हो सकता है। ये बदलाव हर तीन महीने में अपडेट होंगे।

210
LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव
Image Credit : Asianet News

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है। घरेलू सिलेंडर पर बदलाव की उम्मीद कम है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में इसका असर महसूस होगा।

310
ट्रेन टिकट बुकिंग में नया नियम
Image Credit : Istock

ट्रेन टिकट बुकिंग में नया नियम

अब रेलवे में जनरल रिजर्वेशन टिकट के लिए भी आधार वैरिफिकेशन अनिवार्य होगा। रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट सिर्फ वही लोग ऑनलाइन बुकिंग कर पाएंगे जिनका अकाउंट आधार से लिंक है। PRS काउंटर से बुकिंग करने वालों के लिए प्रोसेस वही रहेगा।

410
UPI फीचर में बदलाव
Image Credit : Asianet News

UPI फीचर में बदलाव

1 अक्टूबर से 'कलेक्ट रिक्वेस्ट' या 'पुल ट्रांज़ैक्शन' फीचर बंद हो जाएगा। यानी सीधे पैसे मांगने का विकल्प खत्म। वहीं, UPI के जरिए अब 5 लाख रुपए तक का एक बार में लेन-देन संभव होगा।

510
NPS में मंथली कंट्रीब्यूशन बढ़ा
Image Credit : Gemini

NPS में मंथली कंट्रीब्यूशन बढ़ा

NPS में अब न्यूनतम मासिक योगदान 500 रुपए से बढ़ाकर 1,000 रुपए कर दिया गया है। ये बदलाव लंबी अवधि में रिटायरमेंट फंड को मजबूत बनाएंगे।

610
पेंशन स्कीम में नए नियम
Image Credit : Asianet News

पेंशन स्कीम में नए नियम

1 अक्टूबर से NPS, अटल पेंशन योजना और NPS Lite में नए नियम लागू होंगे। अब नया PRAN खोलने पर सरकारी कर्मचारियों को e-PRAN किट के लिए 18 रुपए देने होंगे।

710
100% इक्विटी निवेश का ऑप्शन
Image Credit : Gemini

100% इक्विटी निवेश का ऑप्शन

अब गैर-सरकारी सब्सक्राइबर अपनी पूरी NPS राशि (100%) शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। रिटर्न अधिक होने की संभावना है, लेकिन रिस्क भी बढ़ जाएगा।

810
मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF)
Image Credit : Getty

मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF)

एक PRAN पर अब निवेशक अलग-अलग CRA की स्कीमें चला सकते हैं। इसका फायदा यह है कि निवेशक ज्यादा विकल्प और आसानी से निवेश कर पाएंगे।

910
ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम
Image Credit : Meta AI

ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम

1 अक्टूबर से सभी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को अब MeitY से वैलिड लाइसेंस लेना होगा। रियल-मनी गेमिंग में भाग लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है।

1010
डाक विभाग के सर्विस चार्ज में बदलाव
Image Credit : MetaAI, Freepik

डाक विभाग के सर्विस चार्ज में बदलाव

1 अक्टूबर, 2025 से डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट और ऑनलाइन बुकिंग में बदलाव किए हैं। नए फीचर्स में OTP बेस्ड डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग और छात्रों, थोक ग्राहकों के लिए छूट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- IRCTC New Rule: मेरे पास आधार कार्ड नहीं तो क्या 1 अक्टूबर से ट्रेन टिकट बुक नहीं होगी?

ये भी पढ़ें-Stock Market October 2025 Update: शेयर बाजार कब-कब बंद, 2 अक्टूबर को ट्रेडिंग होगी या नहीं?

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved