गौतम अडानी डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग के मार्केट में भी आजमाने की तैयारी कर रहे है। अडानी ग्रुप जल्द ही अडानी वन ऐप लॉन्च कर सकता है। इस एक ऐप से युूजर्स को UPI और ई-कॉमर्स सर्विस मिल सकती है। इस ऐप से कई नई ऑनलाइन सर्विस को रोलआउट कर सकते है।

बिजनेस डेस्क. देश भर में बीते कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट की संख्या बढ़ रही है। साथ ही इसके यूजर्स भी बढ़ रहे है। इसके अलावा लोगों का रुझान ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ बढ़ रहा है। डिजिटल सेक्टर में बिजनेस की नए अवसरों को देखते हुए गौतम अडानी भी इस सेक्टर में आने की तैयारी कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम अडानी जल्द ही ऑनलाइन यूनिफाइड पेमेंट सर्विस (UPI) ऐप लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म को लॉन्च किया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आ सकता है ऑल इन वन ऐप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप जल्द ही UPI और ई-कॉमर्स सर्विस के लिए एक ही ऐप ला सकता है। इसका नाम अडानी वन हो सकता है। अब दूसरे ऑनलाइन शॉपिंग ऐप जैसे फ्लिपकार्ट और अमेजन को कड़ी टक्कर मिल सकती है। इस ऐप को साल 2022 में पेश किया गया था। फिलहाल इस ऐप से फ्लाइट और ट्रेन की टिकट बुकिंग की जा सकती है। साथ ही अडानी ग्रुप इस ऐप से कई नई ऑनलाइन सर्विस को रोलआउट कर सकते है।

Paytm में ले सकते है हिस्सेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप की ONDC से बातचीत हो रही है। यह एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है। हालांकि, अडानी ग्रुप में इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं है। लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अडानी समूह पेटीएम में हिस्सेदारी खरीद सकता है। आपको बता दें कि UPI सेक्टर में फोनपे और गूगल पे के बाद तीसरी बड़ी कंपनी है। RBI की कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयरों में गिरावट आई हैं।

यह भी पढ़ें…

मई में GST से भरा सरकार का खजाना, जानें किस राज्य से हुआ सबसे ज्यादा कलेक्शन