10 जुलाई को सोने के दामों में फिर गिरावट देखी गई। 24 कैरेट सोना ₹96,090 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। MCX पर सोने में मामूली तेजी देखी गई। जानें प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव।
Gold Price Today: 10 जुलाई को सोना फिर सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट वाला शुद्ध सोना गुरुवार को 96,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इससे एक दिन पहले ये 96135 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट अक्ष कंबोज के मुताबिक, ग्लोबल लेवल पर सोने की कीमतों को 3300 डॉलर प्रति औंस के आसपास समर्थन मिल रहा है, क्योंकि 2025 में अपेक्षित ब्याज दरों में कटौती के पैमाने को लेकर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों में अनिश्चितता बनी हुई है।
MCX पर सोने की कीमतों में तेजी
डॉलर की कमजोरी और ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर बढ़ती चिंताओं ने गुरुवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों को सहारा दिया। एमसीएक्स गोल्ड के 5 अगस्त के कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:10 बजे के आसपास 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹96,580 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे।
इन वजहों से सोने में दिख सकती है तेजी
अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) मौद्रिक नीति पर निर्णय लेने के लिए 29-30 जुलाई को बैठक करेगी। लंबे समय तक ब्याज दरों में वृद्धि से पीली धातु पर दबाव बना रहेगा। हालांकि, चीन के सेंट्रल बैंक द्वारा लगातार आठवें महीने की खरीदारी और घरेलू त्योहारों की वजह से आने वाली डिमांड सोने की कीमत को बढ़ाने का काम करेगी। लेकिन अमेरिकी डॉलर की मजबूती किसी भी बढ़त को सीमित कर सकती है। जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में आज क्या है सोने की कीमत।
नई दिल्ली में 10 जुलाई को 10 ग्राम सोने का रेट कितना?
22 कैरेट- 90,140 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,320 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई में 10 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?
22 कैरेट- 89,990 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में 10 जुलाई को 10 ग्राम सोने का रेट क्या?
22 कैरेट- 89,990 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरू में 10 जुलाई को 10 ग्राम सोने का रेट क्या?
22 कैरेट- 89,990 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद में 10 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या?
22 कैरेट- 90,040 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर में 10 जुलाई को 10 ग्राम गोल्ड की कीमत क्या है?
22 कैरेट- 90,140 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,320 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ में 10 जुलाई को 10 ग्राम सोना क्या भाव है?
22 कैरेट- 90,140 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,320 रुपए प्रति 10 ग्राम
पटना में 10 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?
22 कैरेट- 90,040 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ में 10 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?
22 कैरेट- 90,140 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,320 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल में 10 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत कितनी है?
22 कैरेट- 90,040 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,320 रुपए प्रति 10 ग्राम
