Gold Rate Today: सावन के पहले दिन सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। जानिए दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव और इसके पीछे के कारण।
Gold Price Today: 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के पहले ही दिन सोना महंगा हुआ है। गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 99,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है।
सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वाइस प्रेसिडेंट और एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन अक्षा कंबोज के मुताबिक, ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों के बाद सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई, जिससे वैश्विक व्यापार अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं। इससे निवेशक एक बार फिर सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हालांकि, अमेरिकी डॉलर की निरंतर मजबूती के कारण लाभ सीमित बना हुआ है।
घरेलू वायदा बाजार में भी महंगा हुआ Gold
11 जुलाई की सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। टैरिफ वॉर और महंगाई बढ़ने की चिंता में सोना महंगा हुआ, हालांकि डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की बढ़त सीमित ही रही। MCX गोल्ड के 5 अगस्त के कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:10 बजे के आसपास 0.58 प्रतिशत बढ़कर ₹97,250 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। इस बीच, एमसीएक्स सिल्वर ने ₹1,10,559 प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर को छुआ। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में सोने का भाव।
नई दिल्ली में 11 जुलाई को 10 ग्राम सोने का रेट कितना?
22 कैरेट- 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 99,050 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई में 11 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?
22 कैरेट- 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में 11 जुलाई को 10 ग्राम सोने का रेट क्या?
22 कैरेट- 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरू में 11 जुलाई को 10 ग्राम सोने का रेट क्या?
22 कैरेट- 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद में 11 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या?
22 कैरेट- 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 99,050 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर में 11 जुलाई को 10 ग्राम गोल्ड की कीमत क्या है?
22 कैरेट- 90,900 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 99,150 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ में 11 जुलाई को 10 ग्राम सोना क्या भाव है?
22 कैरेट- 90,900 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 99,150 रुपए प्रति 10 ग्राम
पटना में 11 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?
22 कैरेट- 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 99,050 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ में 11 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?
22 कैरेट- 90,900 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 99,050 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल में 11 जुलाई को 10 ग्राम सोने की कीमत कितनी है?
22 कैरेट- 90,260 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 98,460 रुपए प्रति 10 ग्राम
