हफ्ते के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को सोने के रेट में तेजी देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 14 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

Gold Rate Today: हफ्ते के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को सोने के रेट में तेजी देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 14 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार की शाम को सोना 59,329 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,550 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,050 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,460 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 59,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,750 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,960 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 59,340 रुपए प्रति 10 ग्राम

59 हजार के पार पहुंचा सोना

सोने के भाव में पिछले कुछ समय से चल रही गिरावट अब थम चुकी है। सोना एक बार फिर 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के उपर पहुंच गया है। हालांकि, सोने के भाव में ये तेजी कब तक बनी रहती है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

क्या 64 हजार तक पहुंचेगा Gold?

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। दरअसल, नवंबर-दिसंबर के बीच भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। साथ ही त्योहारी मांग के चलते सोने की डिमांड एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है

Gold के भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के
बता दें कि ibja की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को सोने के रेट जारी नहीं किए जाते हैं। बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी देता है। सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price Today: सोने में लौटी तेजी, जानें 13 जुलाई को 10 शहरों में क्या रहा Gold Rate