हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने के रेट में गिरावट देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 17 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

Gold Rate Today 17th july 2023 : हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने के रेट में गिरावट देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 17 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 59,265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को सोना 59,338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,260 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,050 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 59,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,530 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,330 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,610 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 59,820 रुपए प्रति 10 ग्राम

59 हजार के पार पहुंची Gold की कीमत

सोने के भाव में पिछले कुछ समय से लगातार चल रही गिरावट अब काफी हद तक थम चुकी है। सोना एक बार फिर 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के उपर पहुंच गया है। हालांकि, सोने के भाव में ये तेजी क्या स्थायी रहेगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

क्या 64 हजार तक पहुंचेगा Gold

विशेषज्ञों की मानें तो 2023 के अंत तक सोने के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। दरअसल, नवंबर-दिसंबर के बीच भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा त्योहारी मांग के चलते सोने की डिमांड एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है

सोने के भाव में टैक्स और मेकिंग चार्ज नहीं

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी देता है। सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की होती हैं। ibja की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को सोने के रेट जारी नहीं किए जाते हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Netweb IPO: 17 जुलाई से खुल रहा नेटवेब टेक्नोलॉजी का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड से लिस्टिंग डेट तक सबकुछ