Gold Silver Rate: 29 अक्टूबर को फिर महंगा हुआ सोना, जानें कितनी बढ़ी चांदी
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी के बाद पिछले कुछ दिनों से नरमी दिखी। हालांकि, 29 अक्टूबर को एक बार फिर दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

एक दिन में कितना महंगा हुआ सोना
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 29 अक्टूबर को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,20,628 रुपए पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसकी कीमत 1,18,043 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
सोने का ऑलटाइम हाई कितना?
सोने के ऑलटाइम हाई की बात करें तो 17 अक्टूबर को इसके भाव 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे। हालांकि, उसके बाद से इसमें कुछ हद तक गिरावट देखी जा रही है।
10 महीने में कितना महंगा हुआ गोल्ड?
31 दिसंबर 2024 को सोने का भाव 76,162 रुपए था, जो 29 अक्टूबर 2025 तक बढ़कर 1,20,628 रुपए पहुंच गया है। यानी पिछले 10 महीने में सोना 44,466 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है।
किस लेवल तक पहुंच सकता है सोना?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 2026 में सोना 1,50,000 रुपए तक पहुंच सकता है। हालांकि, इस लेवल तक पहुंचने के लिए अभी इसमें कुछ गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
एक दिन में कितनी बढ़े चांदी के दाम?
चांदी की बात करें तो मंगलवार 28 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,41,896 प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 29 अक्टूबर को ये 1,46,633 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। यानी एक दिन में इसके भाव 4,737 रुपए बढ़े हैं।
चांदी का ऑलटाइम हाइएस्ट कितना?
चांदी का ऑलटाइम हाइएस्ट लेवल 1,71,275 रुपए का है। हालांकि, यहां तक पहुंचने के बाद इसकी कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई है। ये अपने उच्चतम स्तर से करीब 24500 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

