पिछले कुछ हफ्तों से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में चली आ रही गिरावट अब थम चुकी है। 13 अक्टूबर, 2023 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.153 बिलियन डॉलर की बढ़त के साथ 585.89 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।

India Foreign Exchange Reserves: पिछले कुछ हफ्तों से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में चली आ रही गिरावट अब थम चुकी है। 13 अक्टूबर, 2023 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.153 बिलियन डॉलर की बढ़त के साथ 585.89 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। बता दें कि इससे पहले खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 584.75 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Gold रिजर्व में भी आया उछाल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, विदेशी करेंसी एसेट्स में गिरावट आई है। विदेशी करेंसी एसेट्स 178 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 519.351 बिलियन डॉलर रहा। हालांकि, गोल्ड रिजर्व में उछाल आया है और ये 1.268 बिलियन डॉलर की बढ़त के साथ 43.575 बिलियन डॉलर पहुंच गा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के रिजर्व में 8 मिलियन डॉलर की कमी आई है और ये 4.975 बिलियन डॉलर पहुंच गया है।

83 रुपए से उपर बना हुआ है डॉलर

भारतीय रुपए की तुलना में अमेरिकी डॉलर अब भी काफी मजबूत है। हालांकि, 20 अक्टूबर को डॉलर के मुकाबले रुपये में थोड़ी मजबूती देखने को मिली। रुपया एक डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 83.13 के लेवल पर बंद हुआ। पिछले कई दिनों से डॉलर 83 रुपए के उपर बना हुआ है।

अक्टूबर, 2021 में सबसे ज्यादा था विदेशी मुद्रा भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में सबसे ज्यादा 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट आई और फिलहाल ये 600 अरब डॉलर के नीचे चल रहा है। रूस-यूक्रेन की जंग शुरू होने के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में कमी देखने को मिली थी और एक समय ये 525 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। अब इजराइल-हमास युद्ध के चलते भी इसमें गिरावट देखने को मिल रही है।

दुनिया के टॉप-5 सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार वाले देश

1- चीन - 3115 अरब डॉलर

2- जापान - 1,237 अरब डॉलर

3- स्विट्जरलैंड - 876 अरब डॉलर

4- भारत - 585.89 अरब डॉलर

5- ताइवान - 564 अरब डॉलर

ये भी देखें : 

पाकिस्तान से 170 गुना ज्यादा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, ये हैं दुनिया के टॉप-5 सबसे ज्यादा Forex Reserve वाले देश