India Richest Woman : रोशनी नाडार, शिव नाडार की बेटी, 3.13 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ तीसरी सबसे अमीर भारतीय बन गई हैं। उनके हाथ HCL की जिम्मेदारी आई है। हालांकि, वह किसी और फील्ड में करियर बनाना चाहती थीं।

Roshni Nadar : अंबानी-अडानी के बाद अब देश की तीसरी सबसे धनी रोशनी नाडार बन गई हैं। वह देश की सबसे अमीर महिला (Richest Woman) भी हैं। रोशनी HCL ग्रुप के फाउंडर शिव नाडार (Shiv Nadar) की बेटी हैं। हाल ही में उन्हें कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, रोशनी 3.13 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरी सबसे अमीर इंडियन बन गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोशनी नाडार के पास कौन-कौन सी जिम्मेदारी 

रोशनी ब्रिटेन की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट और केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA हैं। वह यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। 'द नेचर कंजर्वेंसी' के ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में हैं। इसके अलावा HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं। बिजनेस और सोशल सर्विस में योगदान के लिए उन्हें कई बार फॉर्च्यून इंडिया की सबसे पावरफुल महिलाओं में भी रखा गया है।

HCL की रोशनी नाडार की पहली जॉब 

28 साल की उम्र में ही HCL के CEO की जिम्मेदारी संभालने वाली रोशनी नाडर की ग्रेजुएशन की पढ़ाई अमेरिका की नॉर्थ-वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से रेडियो, टीवी एंड फिल्म में हुई है। वह कभी भी पिता का बिजनेस नहीं संभालना चाहती थीं। उन्हें मीडिया में ही करियर बनाना था। शुरुआत में उन्होंने CNN और CNBC में इंटर्नशिप की। फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें पहली जॉब स्काई न्यूज में मिली थी। जहां बतौर न्यूज प्रोड्यूसर काम करती थीं। उन्हें म्यूजिक काफी पसंद है। शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली हैं।

रोशनी नाडार की लव लाइफ और फैमिली 

रोशनी के हसबैंड शिखर मल्होत्रा हैं। जिनसे उनकी मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स से हुई थी। दोनों की मुलाकात शादी से करीब 10 साल पहले ही हो गई थी। शादी से पहले फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शिखर के साथ 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहीं। शादी से पहले शिखर मल्होत्रा होंडा कार कंपनी के डिस्ट्रिब्यूटर थे, जो बाद में HCL से जुड़ गए। उनके दो बेटे भी हैं।