आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और यूथ आइकन टाइगर श्रॉफ ने ने जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों को दिल जीत लिया। दोनों अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के गाने पर भी जमकर डांस किया। 

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2024 का आज से आगाज हो रहा है। ऐसे में ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी चमक बिखेरने के लिए परफॉर्म कर रहे हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार और यूथ आइकन टाइगर श्रॉफ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया है। आईपीएल मैच में दोनों अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां पर भी परफॉर्म किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय और टाइगर ने मचाया धमाल
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने आइपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में जमकर धमाल मचाया। सबसे पहले टाइगर श्रॉफ का परफॉर्मेंस हुआ। इसके बाद अक्ष्य कुमार ने देसी ब्वायज, भूल भुलैया के अलावा टाइगर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां के गाने पर भी परफॉर्म कर दर्शकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।

मोहित चौहान, एआर रहमान, सोनू निगम ने बांधा समा
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में संगीत की दुनिया के सितारों ने भी अपने संगीत से लोगों का खूब मनोरंजन किया। मशहूर गायक सोनू निगम, मोहित चौहान के साथ ही लीजेंड एआर रहमान ने भी प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह से संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में अपने चहेते स्टार्स को परफॉर्म करते देख दर्शकों ने भी उनका स्वागत करते हुए पूरा स्टेडियम तालियों से आवाज से भर दिया। 

आरसीबी ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी ली
आईपीएल के पहले मैच में आरसीबी ने टॉस जीतने के साथ बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऐसे में चेन्नई की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।